{"_id":"67dc7a910a61849801059c1a","slug":"32-examiners-absent-in-up-board-evaluation-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-517057-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: यूपी बोर्ड मूल्यांकन में 32 फीसदी परीक्षक गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: यूपी बोर्ड मूल्यांकन में 32 फीसदी परीक्षक गैरहाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है। दो दिन में 37354 कॉपियों की जांच हुई है। बृहस्पतिवार को मूल्यांकन से 32 फीसदी परीक्षक अनुपस्थित रहे। अभी भी केंद्रों पर 38 हजार से ज्यादा कॉपियां पहुंचनी बाकी है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हुई थीं। 12 मार्च को परीक्षाएं संपन्न हुईं। इसके बाद 19 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं और सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज में 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। बृहस्पतिवार को जीआईसी में आवंटित 426 परीक्षक में 269 उपस्थित रहे। 15251 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
वहीं, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आवंटित 399 परीक्षक में से 265 परीक्षकों ने कॉपियां जांचीं। दिनभर में 6206 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हुई। इसके अलावा हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज में आवंटित 441 में 318 परीक्षकों ने 15897 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। कुल मिलाकर 1266 परीक्षकों में 852 यानी 67.29 फीसदी उपस्थित रहे। दो दिनों में 37354 कॉपियों की जांच हुई है। दो अप्रैल तक मूल्यांकन का काम पूरा होना है।
विज्ञापन
तीनों केंद्रों पर होनी है 2.02 लाख कॉपियों की जांच
डीआईओएस रती वर्मा ने बताया कि तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर 2,02,874 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होनी है। इसमें 1,64,502 कॉपियां केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। वहीं, आंकड़े देखें तो जीआईसी में इंटरमीडिएट की 67286 में 55897 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 50044 में 29829 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। जबकि, हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 85004 में 78776 कॉपियां आ चुकी हैं।