{"_id":"5c5ef282bdec22691d36cd38","slug":"31549726338-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के करीब पहुंचा मीजिल्स और रुबेला टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के करीब पहुंचा मीजिल्स और रुबेला टीकाकरण
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीजिल्स और रुबेला टीकाकरण में 4.67 लाख लक्ष्य के मुकाबले 98.2 प्रतिशत बच्चों में टीकाकरण पूरा कर लिया गया है। हालांकि वर्तमान में 16 हजार बच्चों में टीकाकरण का कार्य जारी है। इसके लिए शनिवार व बुधवार को उपकेंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण किया जाना है।
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में मीजिल्स और रुबेला टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में टीकाकरण का अभियान 26 नवंबर से शुरू हुआ था। इसके तहत जिले के नौ माह से 15 वर्ष तक के चार लाख 67 हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसको पूर्ण करने के लिए छह सप्ताह की समय दिया गया। टीकाकरण अभियान का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल व निजी विद्यालयों से की गई। विद्यालयों में टीकाकरण के पश्चात आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।
इस अभियान को दस जनवरी तक शत प्रतिशत किया जाना था। लेकिन कई विद्यालयों में बच्चों की उपस्थित कम रहने पर दो बार टीकाकरण के लिए जाना पड़ा। जिससे लक्ष्य को समय पर निर्धारित नहीं किया जा सका और टीकारण की अवधि को बढ़ाकर 31 जनवरी किया गया। जिस पर चलाए गए अभियान ने आठ फरवरी तक 98. 2 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। इसके साथ ही वर्तमान में छूटे बच्चों की सर्वे करा कर आशा बहुओं के द्वारा जानकारी देकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर जारी रहेगा टीकाकरण
टीकाकरण अभियान के दौरान कई विद्यालयों में दोबारा टीकाकरण जाने से लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका है। हालांकि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार व शनिवार को टीकाकरण के साथ ही मीजिल्स और रुबेला का टीकारण किया जाएगा। डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी टीकाकरण