{"_id":"5b64c4b04f1c1b8f568b80e8","slug":"31533330608-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीए की कार्यवाही-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीए की कार्यवाही-City
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्शे के विपरीत बने तीन भवन किए सील
झांसी। मानक के विपरीत बनाए गए भवनों पर जेडीए ने कार्रवाई करते हुए शहर के तीन भवनों को सील कर दिया। सीपरी स्थित चमनगंज चौकी के सामने भवन को सील करने गए जेडीए अमले को विरोध का सामना करना पड़ा। यहां सीलिंग के दौरान दो महिलाओं ने जम कर विरोध किया।
शुक्रवार को जेडीए अमला पुलिस बल के साथ सीपरी बाजार के चमन गंज चौकी के सामने बने जमील खान के व्यावसायिक बेसमेंट को सील करने पहुंचा तो वहां पर कुछ महिलाओं ने सीलिंग के खिलाफ विरोध किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि भवन जमील खान का नहीं है फिर भी जेडीए ने नोटिस जमील खान के नाम भेज दिया। जेडीए अमले ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की पर वे नहीं मानीं। काफी देर तक माहौल गर्म रहा। तब महिला पुलिस फोर्स को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। स्थिति सामान्य हुई तब भवन के बेसमेंट को सील किया गया। उसके बाद जेडीए अमला विवेकानंद कॉलोनी स्थित मुन्ना मोदी के मकान को सील करने पहुंचा।
अमले के पहुंचते ही इलाके में काफी भीड़ लग गई। इस भवन को मानचित्रके विपरीत बनाया जा रहा था। जेडीए के अधिकारियों ने मकान को सील कर दिया। उसके बाद टीम इलाइट चौराहे के नजदीक स्थित 48 चैंबर के पास पहुंची और यहां पर गिरीश प्रेमानी के भवन को सील किया। गिरीश प्रेमानी के भवन का नक्शा रेजिडेंशियल के रूप में पास कराया गया था पर व्यावसायिक के रूप में उपयोग किया जा रहा था। जेडीए की इस कार्रवाई से काफी हड़कंप मचा रहा। इस दौरान जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा के साथ सहायक नगर नियोजक जितेंद्र सिंह, अवर अभियंता घनश्याम तिवारी, संजय गुप्ता, संतोष वर्मा, सुखवीर सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
भवनों मेें मानचित्र के विपरीत निमार्ण कार्य कराया जा रहा था। भवन स्वामियों को कई बार नोटिस दे कर कानूनी प्रक्रिया से अवगत करा दिया गया था। अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। किसी भी अवैध निर्माणकर्ता को नहीं बख्शा जाएगा।
त्रिभुवन विश्वकर्मा, सचिव जेडीए