फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एमएससी में प्रवेश पाने का आखिरी मौका -City

एमएससी में प्रवेश पाने का आखिरी मौका -City

Fri, 03 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
एमएससी में प्रवेश पाने का आखिरी मौका -City
एमएससी में प्रवेश पाने का आखिरी मौका
विज्ञापन

- फिजिक्स, मैथ्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी के लिए छात्र 10 तक कराएं कन्फर्म
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमएससी फिजिक्स, मैथ्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी कोर्सों में जिन छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रवेश कन्फर्म नहीं कराए हैं, उनके पास अब आखिरी मौका है। छात्र-छात्राएं संबंधित कॉलेज में दस अगस्त तक अपना प्रवेश कन्फर्म करा सकते हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित कोर्सों की ऑनलाइन काउंसलिंग 19 जुलाई से शुरू हुई थी। पहली काउंसलिंग के बाद उक्त कोर्सों में छात्र-छात्राओं को बीयू परिसर और कॉलेज आवंटन किया गया। छात्रों को तीन दिनों में आवंटित संस्थान में ऑनलाइन प्रवेश कन्फर्म करने के निर्देश दिए गए। जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक आवंटित कॉलेज में प्रवेश कन्फर्म नहीं कराए हैं, उन्हें अब अंतिम मौका दिया जा रहा है। ऐसे छात्रों का प्रवेश आवंटित कॉलेज में छह अगस्त तक ऑनलाइन कन्फर्म किया जाएगा। सात अगस्त को कॉलेज की लॉगइन आईडी पर सभी छात्रों की मेरिट सूची दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर और कॉलेज में रिक्त सीटों के सापेक्ष इच्छुुक अभ्यर्थी आवंटन के लिए संबंधित संस्थान में 10 अगस्त तक अपना ऑनलाइन प्रवेश कन्फर्म करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को अपने साथ रजिस्ट्रेशन आईडी एवं पासवर्ड ले जाना अनिवार्य होगा। जिन छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा दी हो अथवा नहीं, वह सभी अभ्यर्थी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रहेंगी तो कॉलेज अपना विज्ञापन देकर मेरिट के आधार पर 13 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर सात अगस्त से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों को 1250 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद ऑनलाइन कन्फर्म करने पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त कोर्सों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed