फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पालीथीन पर छापामारी-City

पालीथीन पर छापामारी-City

Fri, 03 Aug 2018 07:48 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
पालीथीन पर छापामारी-City
फोटो
विज्ञापन

जान दे देंगे, पॉलिथीन नहीं देंगे
गोदामों के ताले तोड़कर की जब्त तो व्यापारियों ने दी आत्मदाह की धमकी
टीम से हुई नोकझोंक, खोआ मंडी और सीपरी बाजार में चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कुछ व्यापारियों को पॉलिथीन से इतना प्रेम है कि वे जान देने तो तैयार हैं, लेकिन इसे हटाने के लिए राजी नहीं हैं। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने खोआ मंडी के जैन मार्केट के एक गोदाम के ताले तोड़कर पॉलिथीन जब्त की तो व्यापारियों ने आत्मदाह की धमकी दी। व्यापारियों से काफी नोकझोंक के बाद टीम ने वहां से 30 बोरी पॉलिथीन जब्त की। इसके अलावा सीपरी बाजार में भी अभियान चलाया यगा।
शुक्रवार को टीम के सुभाष गंज में पहुंचने पर अफरातफरी मच गई। कई दुकानदारों ने शटर गिरा दी। वहीं टीम के अधिकारी सीधे जैन मार्केट पहुंचे और दो व्यापारियों की दुकानों पर छापा मारा। गोदामों में भारी मात्रा में पॉलिथीन होने की सूचना पर और संबंधित व्यापारी के न आने पर अधिकारियों के निर्देश पर आनन-फानन में कर्मचारियों ने ताले तोड़ दिए। गोदाम में कई बोरे पॉलिथीन भरी मिली। मिनी ट्राली बुलाकर उसमें बोरे भरवाए गए। कुछ व्यापारियों ने हंगामा शुरू करते हुए गोदाम की शटर बंद कर दी। नगर निगम के अधिकारियों, पुलिस जवानों से उनकी जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कार्रवाई दौरान संयुक्त नगर आयुक्त एके गुप्ता, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके निरंजन, सफाई एवं खाद्य एवं निरीक्षक प्रदीप अग्निहोत्री, हरगोविंद के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा। इससे पहले टीम ने सीपरी बाजार में छापामार अभियान चलाकर 15 लोगों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी से आ रहा माल
टीम की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि मध्य प्रदेश से पॉलिथीन आ रही है। अगर प्रशासन पॉलिथीन पर रोक लगाना चाहता है तो पर दतिया, ग्वालियर आदि जिलों से हो रही माल की सप्लाई को रुकवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed