{"_id":"5a7f06c34f1c1ba2268b984f","slug":"31518274243-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार से मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार
बबीना। कस्बा निवासी पत्रकार विनोद तिवारी से पिछले दिनों हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी सुरेंद्र ठाकुर एवं विजय को उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कुल पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
शुक्रवार को विनोद तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर तिवारयाना मोहल्ला निवासी सुरेंद्र ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर, रोहित यादव व शुभम यादव पर बृहस्पतिवार की रात को अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसआई बदन सिंह यादव के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी सहित एक युवक को फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।