{"_id":"59cfa76d4f1c1b9e538b4ff0","slug":"31506781037-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आज-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आज-City
Updated Sat, 30 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन का लोगो
...............................................
उद्देश्य महान, आज जिला अस्पताल में करें रक्तदान
- सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक लगेगा शिविर
- अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में हो रहा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
आधुनिक तकनीक में कृत्रिम अंग तो बनने शुरू हो गए हैं लेकिन किसी भी विधि से रक्त को आज बनाया नहीं जा सकता है। इसको सिर्फ दान किया जा सकता है। हर यूनिट रक्तदान का विशेष महत्व है। आइये, स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रविवार को जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में होने वाले रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें।
रक्त की कमी किसी को भी हो सकती है। रक्तदान करने में सक्षम लोगों के होने के बावजूद यदि किसी मनुष्य की रक्त की कमी से मौत हो जाती है, तो ऐसी घटनाएं इंसानियत को शर्मसार करने वाली होंगी। सामाजिक सरोकार के मद्देनजर अमर उजाला फाउंडेशन साल में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। रविवार को जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से रक्तदान शिविर शुरू हो जाएगा, जो कि दोपहर तीन बजे तक चलेगा। शिविर में रक्तदान करने के लिए कई लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। जो लोग पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, उन्हें ऑनस्पॉट पंजीकरण कराने की सुविधा भी दी गई है। रक्तदान करने को इच्छुक लोग सीधे जिला अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। ध्यान रहे कि खुद तो रक्तदान करें ही साथ में परिवार के सदस्यों, मित्रों और जान पहचान वालों को भी शिविर में आकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें।
ये हैं फायदे
- ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है
- कैलोरी खर्च होती है, तो शरीर की चर्बी घटती है
- ह्रदय रोग की 33 फीसदी आशंका कम हो जाती
- शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है
- रक्तदान करने से नई कोशिकाओं का सृजन होता है।
- नियमित अंतराल में रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती