फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्राथमिक विद्यालयों में होगी पौधरोपण की जांच-City

प्राथमिक विद्यालयों में होगी पौधरोपण की जांच-City

Mon, 17 Jul 2017 08:38 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में होगी पौधरोपण की जांच-City
फोटो
विज्ञापन

-----
प्राथमिक विद्यालयों में हुए पौधरोपण की जांच करें : कमिश्नर
- खुले में शौच मुक्ति के लिए आंगनबाड़ी का सहयोग लें
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों में अब तक हुए पौधरोपण की रैंडम जांच करें, यदि गड़बड़ी है तो कार्रवाई करें। खुले में शौच मुक्त गांव बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए।
सोमवार को विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि आईजीआरएस की शिकायत निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता भी देख सकता है। यदि वह निस्तारण से संतुष्ट नहीं है तो अपनी टिप्पणी कर सकता है, जिससे शिकायत संबंधित अधिकारी के पास फिर से निस्तारण के लिए भेजी जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल को चेक करते रहें। जिला में शिक्षा विभाग के पास 1.05 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। सभी लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों के आधार कार्ड की फीडिंग कराई जाए। इसके लिए गांव-गांव में अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों की रोकथाम के लिए गांवों में बनाए गए चारागाहों की जानकारी करने पर पशुपालन विभाग झांसी के अफसरों ने बताया कि पलींदा, बचावली बुजुर्ग और पठाकरका में चारा उगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जालौन और ललितपुर के अफसरों ने बताया कि ग्रासलैंड के विशेषज्ञों ने जमीन चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त ब्रजकिशोर पाठक, वन संरक्षक अशोक कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक हरनाम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed