{"_id":"5953c2e24f1c1b24638b46b8","slug":"31498661602-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग की खबर-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग की खबर-Dehat
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैडिंग- अंकपत्र आए, पर छात्रों तक नहीं पहुंच पाए
सब हेड - विद्यालयों से छात्रवृत्ति का ब्यौरा मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के अंक पत्र शिक्षा विभाग को मिल गए हैं, परंतु ये अब तक छात्रों को नहीं मिल पाए हैं। विद्यालयों द्वारा छात्रों की छात्रवृत्ति का ब्योरा विभाग को देने के बाद ही अंकपत्र उन्हें उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विभाग के अनुसार जनपद के 202 विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटर के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्रों के अंक पत्र इलाहाबाद बोर्ड ने भेज दिए है, जिन्हें संबंधित कालेजों के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलेंगे। हालांकि कालेजों को यह अंक पत्र देने से पहले उनसे छात्रवृत्ति का मास्टर डाटा लिया जा रहा है, जिसे देना अनिवार्य है। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर वर्ष 2017 में पंजीकृत कक्षा नौ एवं 11 के संरक्षित शुल्क के जमा चालान की प्रमाणित प्रति और वर्ष 2018 की हाईस्कूल - इंटर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कंप्यूटर फर्म से ऑनलाइन संबंधी विद्यालय से सूचनाएं ली जा रही है। गौरतलब है कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं का परिणाम 9 जुलाई को आया था। इसके बाद विद्यार्थी अभी तक अपने अंकपत्र की उम्मीद लगाए हुए है।
विज्ञापन