फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   31 contenders appeared before Congress's Screening Committee for ticket, interviewed

टिकट के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष पेश हुए 31 दावेदार, हुए इंटरव्यू

Thu, 09 Dec 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
31 contenders appeared before Congress's Screening Committee for ticket, interviewed
झांसी। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के बुधवार को इंटरव्यू हुए। इसके बाद अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है। झांसी जिले की चार सीटों के लिए 31, ललितपुर जिले की दो सीटों के लिए 19, जालौन की तीन सीटों के लिए 32, हमीरपुर की दो सीटों के लिए 11 और महोबा जिले की दो सीटों के लिए 16 दावेदारों ने इंटरव्यू दिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य और महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ और प्रदीप नरवाल ने दावेदारों के इंटरव्यू लिए। झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर और महोबा से आए दावेदारों से उनकी विधानसभा क्षेत्र में कितनी ग्राम पंचायतें हैं, क्षेत्र में मुस्लिम वोटर कितने हैं, जीत का आधार क्या है, समाजसेवा के क्षेत्र में क्या योगदान है, जैसे सवाल पूछे गए। इंटरव्यू पांच से दस मिनट का था।
विज्ञापन

सबसे पहले झांसी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए इंटरव्यू हुए। झांसी सदर सीट के लिए डा. विजय भारद्वाज, डा सुधांशु त्रिपाठी, नावेद खान, शफीक अहमद मुन्ना, अरविंद कुमार वशिष्ठ, राहुल रिछारिया, प्रभा पाल और मनोरमा शर्मा के साक्षात्कार हुए। मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से हरवंश लाल, पुष्पा वर्मा, भानु प्रताप सिंह, श्रीपाल, भगवान दास कोरी, मीना कुमारी, देशराज राझेरा, मुन्नी देवी अहिरवार और रोहनी वर्मा शामिल हैं। बबीना विधानसभा क्षेत्र के लिए मोहम्मद हजरत खान, बलवान सिंह यादव, चंद्रशेखर तिवारी, ललित कुमार, प्रेमनारायण द्विवेदी और कृष्णा सिंह शामिल हैं। गरौठा विधानसभा क्षेत्र से सोनल सिंह पटेल, अभिषेक प्रताप सिंह, संजीव निरंजन, प्रमोद कुमार, कर्ण सिंह यादव, कृष्ण प्रकाश श्रीवास्तव और प्रिंस कटियार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी से सभी नए चेहरे
झांसी विधानसभा सीट से आठ दावेदारों के इंटरव्यू हुए। इसमें से सभी लोगों ने पार्टी से पहली बार चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की है। मऊरानीपुर से दावेदारी करने वालों में हरवंश लाल इससे पहले बबीना विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमा चुके हैं। अब उन्होंने मऊरानीपुर से दावेदारी की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवानदास कोरी ने मऊरानीपुर से विधायक का चुनाव लड़ने की दावेदारी की है। बबीना से दावेदारी करने वाले चंद्रशेखर तिवारी भी पार्टी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

ललितपुर में जिलाध्यक्ष ने की दावेदारी
ललितपुर में विधायक का चुनाव लड़ने के लिए इंटरव्यू देने वालों में जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, डा सुनील जैन खजुरिया, पुनीत कुमार देवलिया, प्रदीप रिछारिया, रामअवतार सिंह लोधी, रामनरेश दुबे, नेहा तिवारी, अरविंद कुशवाहा, अंकित यादव और डा. राजाराम कुशवाहा शामिल हैं। इसी तरह महरौनी विधानसभा क्षेत्र से धनीराम अहिरवार, राकेश रजक, वीरेंद्र कुमार रजक, बहादुर अहिरवार, महेंद्र कुमार, रामचरन भंडारी, ब्रजेश कुमार रजक, संघमित्रा ह्देश, भरत रानी और सुनील कुमार अहिरवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed