{"_id":"5751f31d5597de9c2a64f7219e3f0843","slug":"29-will-perform-in-delhi-fishermen-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को दिल्ली में प्रदर्शन करेगा मछुआ समाज: विशंभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को दिल्ली में प्रदर्शन करेगा मछुआ समाज: विशंभर
झांसी / ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राज्य सभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि मछुआ समाज की
विज्ञापन
उपजातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की मांग को लेकर 29 जुलाई को
दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना - प्रदर्शन तथा लोकसभा का घिराव किया जाएगा।
आंदोलन में उत्तर प्रदेश के कोने - कोने से भारी संख्या में मछुआ समाज के
लोग पहुंचेंगे।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति की सूची में मछुआ समाज की मझवार, गोंड, बेलदार व तुरैहा दर्ज हैं। लेकिन, समाज की अन्य उपजातियों को एससी में शामिल नहीं किया जा रहा है। जबकि, सभी का रहन - सहन, रीति रिवाज, खान - पान एक समान है। मछुआ समाज की उप जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने को लेकर प्रदेश की सपा सरकार द्वारा केंद्र को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन केंद्र सरकार इसे लटकाए हुए है। इसी मांग को मनवाने की खातिर उक्त आंदोलन की रणनीति बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग दो करोड़ की आबादी वाले मछुआ समाज की प्रगति के लिए सपा सरकार लगातार काम करती चली आ रही है। समाज के सम्मान को दृष्टिगत रखते हुए पांच अप्रैल को निषादराज जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान उन्होंने तालाबों के पट्टे आवंटन में मछुआ समाज को वंचित रखने के सवाल पर जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज को हर हाल में उनका हक दिया जाएगा।
इस मौके पर मीरा रायकवार, शकील खान, दीपाली रायकवार, मंगेश रायकवार, सुरेंद्र यादव, इंद्रपाल कुशवाहा, बंटी खटीक आदि मौजूद रहे।