फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   28 people caoture to light thief again FIR

चोरी से बिजली जलाते पकडे़ 28 लोग, एफआईआर दर्ज

Sun, 25 Oct 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
28 people caoture to light thief again FIR
झांसी। शनिवार को बिजली चोरों पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस व बिजली विभाग की टीम ने महानगर के कई मोहल्लों में चेकिंग की। इस दौरान 28 लोगों को चोरी से बिजली जलाते पकड़ा। सभी पर बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही 23 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने सीपरी बाजार के प्रेमगंज छोटी माता मंदिर व मसीहागंज में चेकिंग कर नौ स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। टीम को देखकर अन्य लोगों ने तार निकालने शुरू कर दिए। जांच करने पर पता चला कि सात लोग मीटर में अलग से केबल डालकर चोरी से बिजली जलाते थे। साथ ही दो स्थानों पर कटे कनेक्शन पर बिजली जोड़कर चलाई जा रही थी। अभियान के दौरान 23 बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए। चेकिंग टीम में विजिलेंस सब इंस्पेक्टर एसके द्विवेदी, जेई उमेश राजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, बिजली विभाग की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ बाहर सैंयर गेट, बाहर ओरछा गेट, मदकखाना, कपूर टेकरी मेें भी चेकिंग की। यहां अलग-अलग स्थानों पर 19 चोरी के मामले पकड़े गए। टीम में अधीक्षण अभियंता एसआर गर्ग, अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार, उपखंड अधिकारी निखिल जिंदल व जेई रामचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed