फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   270 weapon licence cancel

270 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 106 को किया जिलाबदर

Mon, 13 Sep 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
270 weapon  licence cancel
270 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 106 को किया जिला बदर
विज्ञापन

झांसी। जानमाल की सुरक्षा के लिए दिए जाने वाले शस्त्रों की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर जिले में 270 लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा 106 लोगों को जिला बदर कर जिले की सीमा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पिछले एक साल के दरम्यान अपराधियों को प्रशासन ने कड़ा संदेश देने का काम किया है।
प्रशासन की ओर से शस्त्र लाइसेंस जान माल की सुरक्षा के लिए दिया जाता है। इसकी पूरी पड़ताल भी कराई जाती है। राजस्व विभाग के साथ-साथ पुलिस से भी रिपोर्ट ली जाती है। खासतौर पर आवेदक के आपराधिक इतिहास को खंगाला जाता है। स्वच्छ छवि के व्यक्ति को ही लाइसेंस जारी किया जाता है। लेकिन, तमाम लोग अपने लाइसेंसी असलाह का प्रयोग क्षेत्र में प्रभाव जमाने में करने लगते हैं। यहां तक कि लाइसेंसी शस्त्र का उपयोग आपराधिक गतिविधियों तक में कर देते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन का रुख सख्त बना हुआ है। पिछले एक साल के दरम्यान 270 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। वहीं, लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले 106 लोगों को जिला बदर किया जा चुका है। ऐसे लोगों का छह-छह माह के लिए जिले की सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित किया जा चुका है।
विज्ञापन

नए लाइसेंस जारी करने में कंजूसी
झांसी। शस्त्र के नए लाइसेंस जारी करने में खासी कंजूसी बरती जा रही है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक साल में जितने शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, उससे लगभग आधे ही नए बनाए गए हैं। 270 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, जबकि जारी सिर्फ 103 ही हुए हैं। बेवजह असलाह धारकों की संख्या न बढ़े, ये शासन की भी मंशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक गतिविधियों में लाइसेंसधारकों की संलिप्तता पाए जाने पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा जनपद को अपराध मुक्त करने के लिए अपराधियों को जिला बदर करने का काम किया गया है। - आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed