फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   26 thausend widow wait for pension

26 हजार विधवाओं को पेंशन का इंतजार

Sun, 18 Aug 2019 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
26 thausend widow wait for pension
26 हजार विधवाओं को पेंशन का इंतजार
विज्ञापन

झांसी। जिले की छब्बीस हजार विधवा महिलाओं को पांच माह से पेंशन का इंतजार है। उन्हें मार्च के बाद से एक माह की पेंशन का भी भुगतान नहीं किया गया है।
विधवा निराश्रित महिलाओं को शासन की ओर से प्रतिमाह पांच सौ रुपये पेंशन का भुगतान किया जाता है। तीन महीने की पेंशन उन्हें एक साथ उपलब्ध कराई जाती है। पंद्रह सौ रुपये की राशि प्रति तिमाही उनके बैंक खातों में भेज दी जाती है। जिले की छब्बीस हजार महिलाओं को सरकार की इस योजना का लाभ मिलता है। पिछले बार इन महिलाओं को मार्च माह में पेंशन का भुगतान किया गया था। इसके बाद से उनकी ये रकम लटकी हुई है। जबकि, जून माह में उन्हें वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की पेंशन का भुगतान किया जाना था। इसके अलावा अगली तिमाही की पेंशन के भुगतान को लेकर भी अब तक शासन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते पेंशन में विलंब हुआ है लेकिन जल्द ही सभी महिलाओं को विधवा पेंशन का भुगतान होगा। सभी महीनों की बकाया पेंशन उन्हें मिल जाएगी। - नंदलाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed