फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   26 couple agree to nikah

26 जोड़ों ने किया निकाह कुबूल

Sun, 04 Apr 2021 08:01 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
26 couple agree to nikah
सीओ सिटी एवं अन्य को सम्मानित करते उर्स कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। हजरत बाबा सदन शाह के उर्स में अंतिम दिन इज्तिमाई शादियां हुईं, जिसमें 26 मुस्लिम जोड़ों के निकाह हुए। नायब शहर पेश इमाम हाजी मोहम्मद इलयास के अलावा अन्य इमामों ने सभी जोड़ों का निकाह कराया।
विज्ञापन

103 वें उर्स के पांचवें दिन रविवार को 26 जोड़ों का शरीअत के अनुसार निकाह कराया गया। दोनों पक्षों की रजामंदी के लिए काजियों ने निकाह में जोड़ों से कबूलनामा कराया। कोविड-19 की वजह से दरगाह परिसर में नए जोड़ों व उनके रिश्तेदार ही मौजूद रहे। नवयुगल जोड़ों को कुरआन शरीफ, अलमारी, पायल, बिछूड़ी, सिलाई मशीन के अलावा अन्य सामान भेंट किया गया। विवाहित जोड़ों ने बाबा सदनशाह की पवित्र दरगाह पर दुआएं मांगी। नव दंपतियों को समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, समाजसेवी खुर्शीद आलम, हाजी मोहम्मद अली राइन ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर उर्स कमेटी के सदर हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, जनरल सेक्रेट्री हाजी साबिर अली, हमीद खां मंसूरी, नायब सदर सरफराज मेंबर, हाजी अख्तर खान, शरीफ कुरैशी पूर्व सभासद, नदीम शबनम, अबरार अली पत्रकार, मीडिया प्रभारी रिजवान उज्जमा, रमजानी दादा, चौधरी बरकत, चौधरी असगर, हाजी मोहम्मद अली राइन, अजीम खान, शेख़ नत्थू उस्ताद, करीम असर, जहीर ललितपुरी, आसिफ कुरैशी, इदरीस, मो.रहीस खलीफा, राजू सिंधी, गिरीश पाठक सोनू, सफात मैनेजर, एडवोकेट समीर चौबे, शरद चौबे, खुर्शीद आलम, हफीज शॉकर, साबिर खान, कलीम खान, हाजी इरशाद, आसिफ पठान, जुनैद मंसूरी, सदाकत टेलर, शहजाद खान, यामीन वारसी, इमरान मंसूरी, शकील रियाज करैशी, मौलाना इकरामुद्दीन, आदि मौजूद रहे। नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री मोहम्मद नसीम, शाकिर अली व नदीम करैशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पगड़ी बांधी व स्मृति चिह्न किया भेंट
उर्स में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने पर उर्स कमेटी के सदर हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, जनरल सेक्रेट्री हाजी साबिर अली ने क्षेत्राधिकारी सदर इमरान अहमद का पगड़ी बांध कर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मनित किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला, एसएचओ तिलकधारी, उर्स प्रभारी पीर मोहम्मद, चौकी इंचार्ज सुरजीत मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।

इज्तिमाई शादी में दूल्हों के साथ उर्स कमेटी के सदस्य

इज्तिमाई शादी में दूल्हों के साथ उर्स कमेटी के सदस्य- फोटो : LALITPUR

दुल्हन से निकाहनामा पर हस्ताक्षर कराते काजी

दुल्हन से निकाहनामा पर हस्ताक्षर कराते काजी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed