फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25th District Attorney union elections

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 25 को

Mon, 23 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
 25th District Attorney union elections
झांसी। रविवार को जिला अधिवक्ता संघ की एल्डर्स कमेटी की बैठक हुई, जिसमें 25 नवंबर को मतदान व 26 को मतगणना कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के निर्णय के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ का मतदान 25 नवंबर को प्रात: नौ से सायं पांच बजे तक जजी सभागार में होगा। मतदान प्रक्रिया में एक घंटे की अवधि बढ़ा दी गई है। 26 नवंबर को जजी परिसर स्थित लाइब्रेरी हॉल में प्रात: 10 बजे मतगणना शुरू होगी। प्रत्याशी व उनके एजेंट केवल अपना वोट डालने के लिए मतदान स्थल के भीतर प्रवेश कर सकेंगे तथा मतदान उपरांत तत्काल बाहर आना होगा।

पारदर्शिता के लिए मतदान स्थल पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी स्क्रीन पर डिस्प्ले गेट नंबर एक के बाहर होगा। कार्यकारिणी के सभी पदों को तीन भागों में विभाजित कर तीन तरह के मतपत्रों की व्यवस्था की गई है। मतपत्र में सील के स्थान पर प्रत्याशी के नाम के आगे बॉल पेन से सही का निशान लगाना होगा। मतदाता की पहचान के लिए बार काउंसिल ऑफ उप्र या जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जारी पहचान पत्र ही मान्य होगा।
विज्ञापन


बैठक में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन भीमप्रकाश त्रिपाठी, रिटर्निंग ऑफिसर जयदेव झांब, सदस्य जिनेंद्र कुमार जैन, रामशरण निगम व प्रकाश नारायण द्विवेदी मौजूद रहे। मालूम हो कि जिला अधिवक्ता संघ की मतदान प्रक्रिया 21 नवंबर को हंगामे की भेंट चढ़ गई थी। एल्डर्स कमेटी ने इसे निरस्त कर दिया था, जिसके बाद उक्त मतदान प्रक्रिया तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed