{"_id":"570ea5f94f1c1b7b644a6c1d","slug":"25-water-tanker-send","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में 25 से भेजे जाएंगे टैंकर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में 25 से भेजे जाएंगे टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
water tanker, jhansi hindi news
- फोटो : demo
झांसी। जल संस्थान जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में 25 अप्रैल से टैंकरों को भेजने का काम शुरू करेगा। टैंकरों की निगरानी के लिए जीपीएस सिस्टम लगेगा। टैंकर संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नगर क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। जल संस्थान ने इन इलाकों में पानी पहुंचाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। संस्थान ने नगर के 85 स्थानों को पानी के टैंकर पहुंचाने के लिए चिह्नित किया है। मांग के हिसाब से इन क्षेत्रों में 25 अप्रैल से पानी पहुंचाने का काम शुरू कर किया जाएगा। टैंकरों में पानी भरने के लिए तालपुरा टंकी, दतिया गेट फिल्टर व मसीहागंज में प्वाइंट बनाए गए हैं।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि चिह्नित स्थानों पर पानी पहुंचाने के लिए बारह से पंद्रह टैंकर लगाए जाएंगे। निगरानी के लिए सभी टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। सभी टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगने के बाद उनसे पानी पहुंचाने का काम 25 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि चिह्नित स्थानों के अलावा जिस क्षेत्र के लोग टैंकर मंगाना चाहते हैं, वह कार्यालय में प्रार्थनापत्र दें। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर खड़े होने के लिए प्वाइंट निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में है जल संकट
महानगर के करगुवांजी, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रतापनगर, मयूर विहार कॉलोनी सराय, सिलवटगंज, डड़ियापुरा में जल संकट है। वहीं, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गढ़िया गांव, वीरांगना नगर, पाल कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मैला की टौरिया, मसीहागंज, लहरगिर्द, करारी, राजपूत नगर, बौद्ध नगर, खैरा, ईसाई टोला, ताज कंपाउंड, नंदनपुरा भी जल संकटग्रस्त क्षेत्र हैं।
शिकायत दर्ज कराने को मोबाइल नंबर जारी
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने कहा कि अगर किसी मुहल्ले या गली के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है तो वह कंट्रोल रूम नंबर 0510- 2441462 व 8808060038 पर संपर्क कर सकते हैं।