फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25 thousand prize crook of robbery case caught in police encounter

Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया डकैती कांड का 25 हजार का इनामिया बदमाश

Tue, 04 Apr 2023 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize crook of robbery case caught in police encounter
झांसी/राठ (हमीरपुर)। गुरसराय डकैती कांड का वांछित बदमाश शोएब मंगलवार भोर राठ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया। उस पर 25 हजार इनाम था। झांसी पुलिस उसे पिछले करीब पंद्रह दिन से तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद उसके पास से लूटी हुई रकम से 72,450 रुपये ही बरामद हुआ है।
विज्ञापन

गुरसराय के नुनान खैरो गांव में आठ बदमाश 19 मार्च को श्रेयांश जैन के घर डकैती डालने के बाद तीस लाख रुपये लूट ले गए। इस मामले के खुलासे के लिए डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने ललितपुर और उरई की एसओजी को भी लगाया था। पुलिस ने मुलायम, रवि बरार एवं अर्जुन शिवहरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उनके चार साथी भी गिरफ्तार कर लिए जबकि शोएब पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। झांसी एसओजी समेत पांच पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटीं थीं। गिरफ्तार हुए बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लूटी रकम में सबसे अधिक पैसा शोएब ही लेकर भागा। इसके बाद से पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही थी लेकिन, शातिर शोएब पिछले पंद्रह दिन से चकमा दे रहा था। झांसी पुलिस ने उसके गृह जनपद हमीरपुर पुलिस को भी अलर्ट किया था। मंगलवार भोर शोएब के हमीरपुर में अपने गांव आने की सूचना मिली। राठ पुलिस के मुताबिक भोर करीब 4:30 बजे शोएब को अमगांव तिराहे के पास एसओजी ने घेर लिया। पुलिस को देखकर शोएब भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस के जवाबी फायर में एक गोली उसके पांव में लग गई। घायल शोएब के पास से पुलिस को 72,450 रुपये बरामद किए हैं। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


30 लाख की डकैती में 5.92 लाख रुपये ही हो सके बरामद
श्रेयांश ने पुलिस को 30 लाख रुपये की डकैती होने की बात बताई थी। पुलिस ने एफआईआर में भी यह रकम दर्ज की है लेकिन, पुलिस सिर्फ 5.92 लाख रुपये ही बरामद कर सकी है। सबसे अधिक शोएब के पास ही लूट की रकम के होने की बात कही जा रही थी लेकिन, आज उसकी गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस उसके पास से महज 72 हजार रुपये ही बरामद कर सकी है। पुलिस ने सबसे अधिक रकम अजय एवं अर्जुन शिवहरे के पास से ही 3.80 लाख रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed