फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25 crore development work will be done in rural areas

ग्रामीण इलाकों में होंगे 25 करोड़ के विकास कार्य

Wed, 11 Aug 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
25 crore development work will be done in rural areas
झांसी। जिले के ग्रामीण इलाकों के विकास कार्य पर जिला पंचायत 25 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने जा रही है। इसके लिए सदस्यों से प्रस्ताव ले लिए गए हैं, जिन्हें इसी सप्ताह शनिवार को होने वाली बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल की शुरुआत होते ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य पूरी तरह से थम गए थे। प्रशासनिक मशीनरी का पूरा फोकस ग्रामीण इलाकों को संक्रमण से मुक्त रखने, स्थानीय व प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा राशन वितरण की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर टिक गया था। लेकिन अब हालात सामान्य हो चले हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में विकास का पहिया रफ्तार पकड़ने वाला है। जिला पंचायत द्वारा सभी सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए थे। सदस्यों की ओर से लगभग 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए गए हैं, जिन्हें 14 अगस्त को होने वाली बोर्ड की बैठक में पटल पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

गांवों में लगेंगी 1200 एलईडी लाइट
झांसी। जिला पंचायत की ओर से ग्रामीण इलाकों में 1200 एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। पंचायत के प्रत्येक वार्ड को 50 एलईडी लाइट दी जाएंगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। एलईडी लाइट लगाने का प्रस्ताव भी इसी सप्ताह होने वाली बोर्ड की बैठक में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों की ओर से विकास कार्यों के लगभग 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए गए हैं। इनमें गांव के बाहर नाले का निर्माण, ग्राम संपर्क मार्ग का निर्माण जिला पंचायत की ओर से कराया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। ये सभी प्रस्ताव शनिवार को होने वाली बैठक में लाए जाएंगे। - पवन गौतम, अध्यक्ष - जिला पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed