{"_id":"59e112fd4f1c1bd9798b6639","slug":"24-hour-electricity-on-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
electric departement news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दीपावली पर 16 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी है। सबस्टेशनों, खंभों और तारों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विद्युत पावर कॉरपोरेशन ने बुंदेलखंड के शहरी क्षेत्रों को 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 20 घंटे बिजली देने के आदेश दे रखे हैं। मगर, अक्सर अघोषित कटौती के नाम पर बिजली बंद कर दी जाती है। लेकिन, दीपावली पर विभाग 24 घंटे बिजली देने की तैयारी में है। जेल चौराहा, मुन्नालाल, सूती मिल, उन्नाव गेट, मेडिकल, पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार, गल्ला मंडी, हंसारी, प्रेमनगर, नंदनपुरा व रानी महल सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में मेंटेनेंस काम चल रहा है। तारों से टकरा रहीं पेड़ की डालियों को काटने, तार कसने, ट्रांसफार्मर की कमियां दूर करने, जंपर कसने का काम हो रहा है।
शाम सात बजे से रात दस बजे तक ट्रांसफार्मरों पर लोड की जांच की जा रही है। खासकर उन ट्रांसफार्मरों पर अधिक गौर किया गया, जो बाजारों से जुड़े हैं। जिन ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक पाया जा रहा है, उनकी विशेष निगरानी की जा रही है। अधिशासी अभियंता (प्रथम) गौरव कुमार ने बताया कि दीपावली पर बिजली न जाए, इसके लिए विभाग की पूरी तैयारी है।
नहीं बदल सका ट्रांसफार्मर
मुन्नालाल पावर हाउस पर दस एमवीए का एक और पांच एमवीए क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। पांच एमवीए क्षमता का एक ट्रांसफार्मर पिछले महीने खराब हो गया था। इसे अब तक नहीं बदला गया। संबंधित क्षेत्रों का लोड दूसरे ट्रांसफार्मर पर डालकर काम चलाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता (प्रथम) गौरव कुमार ने बताया कि हाइडिल कॉलोनी में नया सबस्टेशन बन गया है। दीपावली बाद चालू हो जाएगा। इस सबस्टेशन से खराब ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा।