फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   23 people missing from range in during corona

कोरोना काल में रेंज से लापता हुए 23 लोग

Fri, 07 Aug 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
23 people missing from range in during corona
झांसी। कोरोना काल में रेेंज से करीब 23 लोग लापता हो गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब कुछ पता नहीं चल सका। तीनों जिले की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। उधर, लापता लोगों के परिजन जानकारी के लिए लगातार थानों के चक्कर लगा रहे है।
विज्ञापन

कोरोना काल में झांसी, ललितपुर व जालौन जिले में करीब 35 से अधिक गुमशुदगी के मामले दर्ज किए गए। इनमें पुलिस ने कार्रवाई कर 12 लोगों को तो बरामद कर लिया, लेकिन करीब 23 लोगों का अब तक पता नहीं चल सका। इनमें 8 नाबालिग बालिकाएं हैं, इनकी भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। कोरोना काल में जहां 55 दिन तक जिलों में पुलिस का तगड़ा पहरा रहा, ऐसे में इन सभी का लापता हो जाना और पुलिस की बरामदगी न कर पाना सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल, पुलिस सर्विलांस की मदद से सभी की तलाश में जुटी हुई है। झांसी से अब तक 7, उरई (जालौन) से 11, ललितपुर से पांच लोग अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन

आठ मामले अपहरण में हुए दर्ज
इनमें से आठ नाबालिग बालिकाओं के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण की धारा में भी मामला दर्ज कर लिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों के पास भेज दी गई है। अफसरों ने पुलिस को जल्द बरामद करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता युवक मिला भोपाल में
22 जुलाई को टहरौली थाना क्षेत्र से अभिषेक भी लापता हो गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। सर्विलांस की मदद से बालक को भोपाल से बरामद करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
- कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर रहने वाले संजू साहू भी करीब पंद्रह दिन से लापता हैं। अब तक पता नहीं चल सका। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी है। परिजन थाने के चक्कर काट रहे हैं।
- बालाजी मार्ग स्थित नालंदा ओम कॉलोनी के पास रहने वाले जगजीवन दोहरे का पुत्र अमित दोहरे भी लंबे समय से लापता है, लेकिन पुलिस उसे भी अब तक बरामद नहीं कर सकी।

लापता लोगों को खोजने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। सभी के मोबाइल नंबर भी लगातार ट्रेस किए जा रहे हैं, जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed