फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   22 village will be reached water

जिले के 22 गांवों में और पहुंचेगा नल से जल

Sun, 28 Aug 2022 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
22 village will be reached water
झांसी। जनपद के 22 गांवों में और पानी की परेशानी खत्म होगी। इन गांवों को जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना में शामिल किया जा रहा है। शासन को इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द स्वीकृति मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

मानसून की दगाबाजी की वजह से जिले के ग्रामीण इलाकों में जल संकट हमेशा बना रहता है। कुओं और हैंडपंपों के सहारे ग्रामीण अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। लेकिन, गर्मी की शुरुआत के साथ ही ये भी साथ छोड़ जाते हैं। ऐसे में लोगों को पानी के इंतजाम के लिए कई-कई किलोमीटर दूर तक जाना पड़ जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना लागू की गई है, जिसके तहत जिले के 818 गांवों में से 648 में नल से जल पहुंचाया जाएगा। पहले माना जा रहा था कि शेष बचे 170 गांवों में पहले से ही नलों के जरिये पानी पहुंच जा रहा है, लेकिन पड़ताल में इनमें से 22 गांव ऐसे पाए गए, जिनमें नलों की व्यवस्था नहीं है। जबकि, कागजों में इन्हें दशकों पुरानी जल योजनाओं से आच्छादित दर्शाया जा रहा था। अब इन 22 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना में शामिल किया जा रहा है। यहां भी पाइप लाइन बिछाकर लोगों के घरों तक नल से पानी पहुंचाया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जल्द मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इन गांवों को किया जाएगा शामिल
झांसी। ब्लॉक मोंठ के घटेश्वर, वीरसिंहपुरा, सुकुपुरा, मोंठ रूरल, रऊआ, बम्हौरी स्टेट, देवगढ़ व चमराई माली, चिरगांव ब्लॉक के बरौर व भरौल, मऊरानीपुर ब्लॉक के पहाड़िया खिरक, स्यावरी, रजवारा व गनुपुरा, गुरसराय ब्लॉक के टोला, टोड़ी, बसा, मढ़ा, लखावती, शीला व करगुंवा बुजुर्ग, बड़ागांव का चिपलौटा को जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना में शामिल करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3,852 घरों में पहुंचेगा पानी
झांसी। जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित 22 गांवों के 3,852 घरों तक नल से पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 1,514 नल के कनेक्शन मऊरानीपुर ब्लॉक के ग्राम स्यावरी में दिए जाएंगे। जबकि, सबसे कम छह कनेक्शन मोंठ के घटेश्वर में दिए जाएंगे।

जल जीवन मिशन के तहत जनपद के 22 और वंचित गांव प्रस्तावित किए गए हैं। इन सभी गांवों में भी लोगों के घरों तक नलों से पानी पहुंचाया जाएगा। सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है।
- संजय पांडेय, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed