फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   22 people came brain stoke in 48 hours

Jhansi News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 48 घंटे में 22 को पड़ा दिल का दौरा

Wed, 18 Jan 2023 05:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
22 people came brain stoke in 48 hours
झांसी। पहाड़ों की तरफ से आईं बर्फीली हवाओं ने पिछले दो-तीन दिनों से झांसी में फिर से ठंडक बढ़ा दी है। ठंड के बीच झांसी में पिछले 48 घंटों में 22 लोगों को दिल का दौड़ पड़ा है। इसमें से आठ मरीज मेडिकल कॉलेज तो 14 निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

मौसम ने फिर से पलटी मार दी है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। सर्दी में ह्रदय रोगियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। अचानक से ठंड बढ़ने की वजह से पिछले 48 घंटे में अलग-अलग निजी अस्पतालों में 40 साल के युवक समेत 14 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें एक मरीज हार्ट अटैक आने के बावजूद अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहा था। वह जैसे ही अस्पताल के बाहर निकला तो गिर पड़ा। आनन-फानन परिजनों ने उसे भर्ती कराया। उसकी एंजियोप्लास्टी की गई है। अब वह खतरे से बाहर है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में आठ मरीज हार्ट अटैक के भर्ती हुए हैं। इनमें 32 साल का एक युवक भी शामिल है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि युवक लंबे समय से धूम्रपान कर रहा है। धूम्रपान, तंबाकू का सेवन करने की वजह से ह्रदय की धमनियों में थक्का बन जाता। इस वजह से हार्ट अटैक जाता है। उन्होंने बताया कि खासकर 40 से अधिक उम्र वालों को साल में एक बार डॉक्टर को दिखाना चाहिए। वहीं, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्देश जैन का कहना है कि ठंड में नसें ज्यादा सिकुड़ती हैं। इसके अलावा शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है। इससे दिल पर दबाव बढ़ता है और दिल का दौरा पड़ने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

झांसी में आज पाला पड़ने के आसार
झांसी। पिछले दो दिनों से झांसी में न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक चार डिग्री सेल्सियस से कम तापमान वाले जिलों में बुधवार को पाला पड़ सकता है। ऐसे में सर्दी और बढ़ने की संभावना है। वहीं, झांसी में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह मंगलवार की रही। यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। ये सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, अधिकतम पारा 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से 3.1 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed