फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   22 arab property daan his person

Jhansi News: झांसी के 7,907 लोगों ने अपनों को दान में दे दीं 22 अरब की संपत्तियां

Mon, 09 Jan 2023 10:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
22 arab property daan his person
झांसी। स्टांप ड्यूटी में छूट के साथ सरकार की ओर से छह माह के लिए लागू की गई दान पत्र योजना का झांसी के लोगों ने खूब लाभ उठाया है। इस अवधि में 7,907 लोगों ने अपनी 22 अरब से अधिक कीमत की संपत्तियां अपने संबंधियों को दान में दीं। हालांकि, अब यह योजना समाप्त हो गई है, जिसके चलते अब दान पत्र में भी लोगों को सामान्य स्टांप ड्यूटी अदा करनी होगी।
विज्ञापन

संपत्ति के बंटवारे को लेकर होने वाले पारिवारिक विवादों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की ओर से छह माह के लिए विशेष दान पत्र योजना लागू की गई थी। इसके तहत महज पांच हजार रुपये स्टांप शुल्क अदा कर कितनी भी कीमत की संपत्ति अपने रक्त संबंधियों के नाम हस्तांतरित करने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा संपत्ति की कीमत के हिसाब से एक प्रतिशत निबंधन शुल्क भी अदा करना होता था।
विज्ञापन

जिले के लोगों ने इस योजना का खूब लाभ उठाया है। यहां के 7,907 लोगों ने अपनी 22 अरब तीन करोड़ रुपये की संपत्तियां दान में दीं हैं। 18 जून 2022 से शुरू की गई इस योजना की अवधि अब समाप्त हो गई है। अब दान पत्र लिखने पर सामान्य रजिस्ट्री की भांति ग्रामीण क्षेत्र में संपत्ति की कीमत का पांच प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में सात प्रतिशत स्टांप शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का भी खूब भरा खजाना
झांसी। दान पत्र योजना से सरकार का भी खजाना खूब भरा। दान पत्रों से निबंधन विभाग को पांच करोड़ रुपये से अधिक की स्टांप ड्यूटी हासिल हुई। जबकि, 22 अरब तीन करोड़ की संपत्तियों का एक प्रतिशत निबंधन शुल्क 22 करोड़ तीन लाख रुपये प्राप्त हुआ।

सरकार की ओर से दान पत्र योजना में स्टांप ड्यूटी में छूट छह माह के लिए दी गई थी। इसकी अवधि समाप्त हो गई है। अब दान पत्रों पर लोगों को सामान्य रजिस्ट्रियों की भांति ही स्टांप ड्यूटी अदा करनी होगी।
- प्रवीण सिंह, सहायक महानिरीक्षक निबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed