{"_id":"5cb25670bdec22140f0775bd","slug":"21555191408-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड को मिले अनेकों उपहार: उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड को मिले अनेकों उपहार: उमा भारती
विज्ञापन

झांसी।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि मोदी और योगी ने बुंदेलखंड को कई विकास की योजनाएं समर्पित कर उपहार दिए हैं। लोकसभा चुनाव अनुराग शर्मा नहीं बल्कि वह खुद चुनाव लड़ रही हैं। शनिवार को वह मुख्य चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल समस्या थी, उसको दूर करने में सफलता मिली। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी का सहयोग मिला। नौ हजार करोड़ रुपये की पेयजल योजना झांसी को मिली है, जिससे 100 वर्षों तक पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर भी बड़ी उपलब्धि है। इन परियोजनाओं के स्थापित होने के बाद बुंदेलखंड के लोगों को ट्रेनों में भूसे की तरह नोएडा और दिल्ली में काम के लिए जाना होगा। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, हरगोविंद कुशवाहा, रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, जगदीश साहू, अमित साहू, प्रियांशु डे, सुधांशु साहू, मुकेश मिश्रा मौजूद रहे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मन्नी सरदार समर्थकों के साथ भट्टागांव में जनसंपर्क किया।