{"_id":"5ca50f44bdec2213fe5d35d2","slug":"21554321220-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्वेस्टर से बाइक टकराई, जीजा व साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्वेस्टर से बाइक टकराई, जीजा व साले की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्वेस्टर से बाइक टकराई, जीजा व साले की मौत
ललितपुर। कस्बा महरौनी में हार्वेस्टर से टकराने पर एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते में जीजा- साले थे और दोनों अपनी-अपनी बहनों को बीए की परीक्षा दिलाने के बाद घूमने निकले थे कि यह हादसा हो गया।
थाना बानपुर अंतर्गत बानपुर निवासी कृपाल सिंह (22) पुत्र खेमचंद और थाना नाराहट के ग्राम पड़रिया निवासी निर्भान सिंह (23) पुत्र लखन अपनी- अपनी बहनों को बड़ौनिया महाविद्यालय महरौनी में बीए की परीक्षा दिलाने गए थे। दोनों बहनों को घर छोड़कर एक बाइक पर सवार होकर महरौनी से ललितपुर रोड पर एक होटल पर जा रहे थे। अभी वह महरौनी से ललितपुर रोड पर कुछ ही आगे बढ़े थे कि उनकी बाइक आगे जा रहे एक हार्वेस्टर से जा टकराई, जिससे दोनों बाइक से गिरकर हार्वेस्टर की चपेट में आ गए और कृपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि निर्भान सिंह गंभीर ष्प से घायल गया। जिसे राहगीरों ने महरौनी सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रिश्ते में निर्भान सिंह, कृपाल का जीजा था।