{"_id":"5c954767bdec222dcc57710b","slug":"21553287015-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक जिम्नास्टिक हॉल के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक जिम्नास्टिक हॉल के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक जिम्नास्टिक हॉल के लिए करना होगा इंतजार
झांसी। खेलो इंडिया के तहत खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल के निर्माण के लिए मंजूरी तो मिल गई लेकिन चुनाव के फेर में प्रक्रिया अटक गई है। अब चुनाव बाद ही प्रक्रिया पूरा होगी।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल के लिए खेल विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे थे। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि 3.5 करोड़ रुपये का शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। बजट में तीन करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। खेल विभाग ने हॉल के निर्माण के लिए तरणताल के सामने खाली पड़ी जमीन को चिह्नित किया है, जिसका मुआयना चुनाव के पहले कार्यदायी संस्था कर चुकी है। आशा की चुनाव के पहले हाल के निर्माण की नींव रख दी जाएगी पर अब संभव नहीं है। अब चुनाव बाद ही हाल के निर्माण की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा। बता दें कि स्टेडियम में तैयार होने वाला जिम्नास्टिक हाल में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था होगी। इसमें टॉयलेट और चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता इस हॉल में आयोजित कराईं जा सकेंगी।