{"_id":"5c7d8209bdec2214173a12dc","slug":"21551729161-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दी सीएम आवास पर आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दी सीएम आवास पर आत्मदाह की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने दी सीएम आवास पर आत्मदाह की धमकी
झांसी। थाना टहरौली इलाके में दबंगों के जमीन पर कब्जा करने से नाराज महिला ने मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने की धमकी दी है। शिकायत के बाद आज तक कब्जा नहीं हट सका। महिला का आरोप है कि लेखपाल की सांठगांठ से दबंग जमीन पर कब्जा कर रखे हैं। उसने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली के दतिया गेट बाहर स्थित शीतल कॉलोनी निवासी इंद्रा पटैरिया ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र मेेें बताया कि उसके पति संजीव पटैरिया के नाम से टहरौली में कृषि योग्य भूमि है। जमीन पर गांव के ही दो दबंगों ने कब्जा कर रखा है। आरोप है कि पिछलेे साल दबंगों ने खेती भी की। शिकायत करने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर लिखित राजीनामा कराया था लेकिन उसके बाद भी दबंग नहीं माने। अब भी जमीन पर उनका कब्जा बरकरार है।
महिला ने बताया कि पति संजीव पटैरिया सीतापुर में अध्यापक हैं, जो कभी-कभी घर आते हैं। ऐसे में अकेले होने के कारण उन्हें बार-बार आने जाने में डर भी लगने लगा है, जिसका फायदा उठाते हुए दबंगों का कब्जा है। महिला ने मुख्यमंत्री को भेज शिकायती पत्र में बताया कि दबंगों पर कार्रवाई कर जमीन भी कब्जामुक्त कराई जाए। यदि जल्द ऐसा नहीं हुआ तो महिला मुख्यमंत्री आवास पर जाकर आत्मदाह करेंगी।