{"_id":"5c7d2e89bdec222c360fa9d8","slug":"21551707785-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ जाने को रही भीड़, तुलसी एक्सप्रेस में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ जाने को रही भीड़, तुलसी एक्सप्रेस में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ जाने को रही भीड़, तुलसी एक्सप्रेस में हंगामा
ललितपुर। कुंभ मेला में महाशिवरात्रि पर विशेष स्नान के लिए इलाहाबाद जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस में भारी भीड़ होने पर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा काटा और करीब सवा घंटे से अधिक समय तक ट्रेन को कई बार चेन पुलिंग कर रोके रखा। ऐसे में राजधानी, भोपाल एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को प्लेटफार्म तीन की जगह प्लेटफार्म नंबर एक से होकर निकाला गया। ज्यादा हंगामा देख आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस को मौके पर बुलाया गया और किसी प्रकार यात्रियों की भीड़ को संभालते हुए ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
महाशिवरात्रि पर कुंभ में विशेष स्नान का महत्व है। इसके चलते प्रयागराज जानी वाली ट्रेनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रयागराज की ओर सीधे जाने वाली एक मात्र ट्रेन संख्या 22129 तुलसी एक्सप्रेस है, जो रविवार के रात 10.30 बजे ललितपुर आती है। रविवार को तुलसी एक्सप्रेस पहले से ही एक घंटे देरी से चल रही थी, जो ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रात्रि साढ़े ग्यारह बजे पहुंची। स्टेशन पर जैसे ही यह ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, पहले से इलाहाबाद की ओर जाने के लिए सैकड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन रुकते ही उसमें ठसाठस भरे यात्रियों ने स्लीपर कोचों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और कोई भी खोलने को तैयार नहीं हुआ है, हालांकि कुछ यात्रियों ने किसी प्रकार कुछ कोचों के दरवाजे खुलवा लिए। लेकिन, जैसे ही ट्रेन चलने को तैयार हुई तो तीन कोचों में अंदर पहुंचे यात्रियों ने अपने अन्य साथियों के छूट जाने के कारण कई बार ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। इस कारण यह ट्रेन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर करीब सवा घंटे तक खड़ी रही।
जानकारी मिलने पर रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी और स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा मौके पर पहुंच गए। स्थिति संभलते नहीं देख जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस को फोन कर बुला लिया गया। इसके बाद अधिकारियों व पुलिस ने किसी प्रकार यात्रियों को समझाया बुझाया, जबकि बहुत से यात्री झांसी की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों के रुकने पर उनमें सवार हो गए। रेलवे अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन को सवा घंटे से अधिक समय तक रुकने के बाद देर रात्रि 12.46 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
वहीं, तुलसी एक्सप्रेस के सवा घंटे तक प्लेटफार्म नंबर तीन खड़ी रहने के कारण इस प्लेटफार्म से गुजरने वाली तीन सुपरफास्ट ट्रेनों बंगलुरु-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस एवं शान-ए-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर तीन की जगह प्लेटफार्म नंबर एक पर ठहराव देते हुए निकाला गया।