फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीयू में साक्षात्कार देने पहुंचे 200 अभ्यर्थी-City

बीयू में साक्षात्कार देने पहुंचे 200 अभ्यर्थी-City

Mon, 25 Feb 2019 09:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
बीयू में साक्षात्कार देने पहुंचे 200 अभ्यर्थी-City
बीयू में साक्षात्कार देने पहुंचे 200 अभ्यर्थी
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल और मॉडल कॅरियर सेंटर के तत्वावधान में इंस्टिट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में स्वीगी कंपनी ने कई पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार देने के लिए बीयू के कई कोर्सों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। चयनित अभ्यर्थियों को 2.5 से 4.5 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची मंगलवार को घोषित होगी।
साक्षात्कार में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, जन संचार एवं पत्रकारिता संस्थान, अर्थशास्त्र एवं वित्तीय संस्थान, प्रबंधन विभाग, अभियांत्रिकी संस्थान एवं अन्य विभागों के लगभग 200 छात्र एवं छात्राओं ने साक्षात्कार दिया। प्लेसमेंट के तहत सेल्स रिप्रजेंटेटिव, फोटोग्राफी एवं रिलेशनशिप ऑफिसर के पद के लिए साक्षात्कार हुए। उनके मुताबिक कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को 2.5 से 4.5 लाख तक का सालाना पैकेज प्रदान करेगी। साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची मंगलवार को घोषित होगी।
विज्ञापन

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी एंव मॉडल कैरियर सेंटर के नोडल अधिकारी प्रोफेसर प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यक्रमों के तहत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में जनवरी से अब तक 15 कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव के तहत आ चुकी हैं। अब तक 50 छात्रों को रोजगार मिल चुका है। आगे भी प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील काबिया, प्रो. देवश निगम, डॉ. संजय निभोरिया, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. राधिका चौधरी व पलाश कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed