फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कामन सर्विस सेंटर पर कर सकते हैं बिल का भुगतान-Cordination

कॉमन सर्विस सेंटर पर जमा कर सकते हैं बिजली बिल

Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
कामन सर्विस सेंटर पर कर सकते हैं बिल का भुगतान-Cordination
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि यदि कोई बिजली के कनेक्शन से छूट गया है तो अभियान चलाकर उसे संयोजन दिया जाए। सौभाग्य योजना में अब तक प्रदेश में 75 लाख कनेक्शन हो चुके हैं। बिजली उपभोक्ता चाहें तो कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर बिजली का बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सात फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। यदि कोई नकल करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। किसी भी हालत में बदनाम परीक्षा केंद्र न बनाए जाएं। यदि कोई नकल में पकड़ा जाता है या कोई साल्वर गैंग में पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। प्रदेश में 948 फीडर ऐसे हैं, जहां बिजली चोरी हो रही है। इनकी जांच की जाए, ताकि बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


गोआश्रय स्थल के निर्माण से यदि जिलाधिकारी असंतुष्ट हैं तो कार्यदायी संस्था को बदला जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, डीएम शिवसहाय अवस्थी, सीडीओ निखिल टी. फुंडे, संयुक्त विकास आयुक्त आरबी भास्कर, अपर आयुक्त त्रिभुवन विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed