फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्वतंत्रता दिवस: शान से फहराया तिरंगा -City

स्वतंत्रता दिवस: शान से फहराया तिरंगा -City

Fri, 17 Aug 2018 04:56 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस: शान से फहराया तिरंगा -City
फोटो..
विज्ञापन

शान से फहराया तिरंगा
- जनपद में हर्षोल्लास से मनाया मनाया स्वतंत्रता दिवस, हुए कई कार्यक्रम
- मैथिलीशरण गुप्त पार्क में 100 फीट ऊंचा झंडा देखने को उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जनपद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सरकारी इमारतों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में 100 फीट ऊंचा झंडा फहराया गया। बच्चों के लिए पंचतंत्र पार्क में रेलगाड़ी का शुभारंभ हुआ। तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम हुए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया।
मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने आयुक्त कार्यालय और जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रानी लक्ष्मीबाई किले की तलहटी में स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में 100 फीट ऊंचा झंडा 15 अगस्त को फहराया गया। झंडे की ऊंचाई 20 फीट और चौड़ाई 30 फीट है। इस दौरान कमिश्नर, डीएम, मेयर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह मौजूद रहे। तिरंगे को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ भी उपस्थित रही। जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर मिठाई बांटी, बॉलीवाल प्रतियोगिता आदि का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

ध्यानचंद स्टेडियम से रानी लक्ष्मीबाई पार्क तक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम अशोक कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे विशेष सुरक्षा बल, डीजल स्टाफ, गार्ड एवं लोको स्टाफ, टिकट चेकिंग स्टाफ, मेडिकल स्टाफ, सी एंड डब्ल्यू स्टाफ, इंजीनियरिंग स्टाफ आदि ने परेड का प्रदर्शन किया। एडीआरएम संजय सिंह नेगी, क्षमा मिश्र, रिचा नेगी, शर्मीला नाजनीन, विपिन कुमार सिंह मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यालय पर झंडारोहण किया गया। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, इम्तियाज हुसैन मौजूद रहे। बसपा कार्यालय में झंडारोहण होने के बाद कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के भाईचारा मंडल प्रभारी विजय कुमार कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, देवराज सिंह, बीके गौतम, विवेक अहिरवार मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के सदर बाजार स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने झंडा फहराया। अजय सूद, केके सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह, अबरार अली, नवीन यादव मौजूद रहे। लक्ष्मीगेट कुष्ठ आश्रम में भूपेंद्र खत्री ने फल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed