फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   डेंगू का लार्वा मिला तो लगेगा जुर्माना होगी जेल -City

डेंगू का लार्वा मिला तो लगेगा जुर्माना होगी जेल -City

Thu, 26 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
डेंगू का लार्वा मिला तो लगेगा जुर्माना होगी जेल -City
डेंगू का लार्वा मिला पहुंचा सकता है जेल
विज्ञापन

- शासन ने स्वास्थ्य विभाग को जारी की गाइडलाइन
- बार-बार एक स्थान पर लार्वा मिलने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अगर आपके घर में गंदगी रहती है तो सावधान हो जाइए। अगर वहां से डेंगू का लार्वा मिला तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। डेंगू की रोकथाम के लिए शासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान यदि किसी के घर पर डेंगू का लार्वा मिलता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। बार-बार एक ही स्थान पर लार्वा मिलने पर जिम्मेदार व्यक्ति को धारा 188 के तहत जेल भी जाना पड़ सकता है।
डेंगू का लार्वा साफ और रुके हुए पानी में मिलता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान चलाकर लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है। सबसे ज्यादा लार्वा नालियों में रुके हुए पानी में और कूलर में मिलता है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक मलेरिया विभाग की टीम को यदि किसी के घर पर पहली बार लार्वा मिला तो जिम्मेदार को नोटिस दिया जाएगा। दूसरी बार भी उसी जगह लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा और तीसरी बार उसी जगह लार्वा पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस धारा के तहत छह माह की कैद या एक हजार रुपये जुर्माना या फिर दोनों का प्रावधान है।
विज्ञापन


क्या है डेंगू
डेंगू एक आम संक्रामक रोग है, जो कि वायरस के द्वारा होता है। इसका अहम कारक है, घर में या आसपास की गलियों में मच्छरों की मौजूदगी। यह एक ऐसी बीमारी है, जो महामारी का रूप भी ले लेती है। सामान्य भाषा में इस बीमारी को हड्डी तोड़ बुखार कहा जाता है, क्योंकि इस बीमारी में शरीर व जोड़ों में बहुत तेज दर्द होता है। इसकी पीड़ा सहन करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं रोकथाम के उपाए
मच्छरों पर नियंत्रण, सामान्य स्वच्छता और आसपास फूलदानों, टूटी बोतलों, नारियल के छिलकों आदि किसी भी प्रकार के पात्र आदि में पानी का जमाव न होने दें। पीने के पानी को ढककर रखें। मच्छररोधी रसायनों का प्रयोग करें, शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। दिन में सोते समय बच्चों को मच्छरदानी लगाएं।

बॉक्स..
ये हैं सामान्य लक्षण
- बुखार।
- त्वचा पर धारियों के निशान।
- आंखों के पीछे, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed