फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जुगाड़ नहीं, मशीनों से जांचा जाएगा सिलेंडर लीकेज-City

जुगाड़ नहीं, मशीनों से जांचा जाएगा सिलेंडर लीकेज-City

Sun, 24 Dec 2017 08:53 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
जुगाड़ नहीं, मशीनों से जांचा जाएगा सिलेंडर लीकेज-City
फोटो-
विज्ञापन


अब मशीन से करे सिलेंडर की जांच
- डी- टेक्ट किट के साथ हॉकर पहुंचेंगे आपके घर
- ऑयल कंपनियाें ने एजेंसियों को बांटनी शुरू कर की किट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
घरेलू गैस सिलेंडर को जांचने के लिए अब आपको कोई जुगाड़ नहीं करनी पड़ेगी। इंडियन व भारत गैस एजेंसियाें ने अपने हॉकरों को ड़ी-किट से लैश कर दिया हैै। जो डिलेवरी देते समय सिलेंडर की किट में शामिल तीन उपकरणाें से जांच करेंगे। साथ ही वजन भी नापेंगे। एजेंसियाें ने महीने के अंत तक समस्त हॉकरों को किट देने का लक्ष्य रखा है।
घरेलू गैस सिलेंडरों में लीकेज के कारण दुर्घटनाएं होती रहतीं हैं। आए दिन लीकेज की शिकायत के कारण होनी वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए ऑयल कंपनियों ने वितरकोें को मशीनरी से लैस करने की ठान ली। घरेलू सिलेंडरों के लीकेज को जांचने तथा सही तौल के साथ उपभोक्ताओं को सिलेंडर पहुंचाने के लिए उन्हें डी-टेक्ट किट से लैस किया जा रहा है। डी- टेक्ट किट में तीन उपकरण हैं। इनमें से एक वाल्व लीक टेस्टर डी-टेक्ट 1, ओ रिंग लीक की पहचान करने के लिए डी-टेक्ट टेस्टर 2 और सही तौल मांपने के लिए इलैक्ट्रानिक कांटा किट में है।
विज्ञापन

अभी तक हॉकर सिलेंडर डिलेवरी देने के पहले नोजल में पानी डाल कर लीकेज को चेक करते थे। यदि बुलबुले उठने लगते थे तो माना जाता था कि सिलेंडर लीक है। यह जुगाड़ अब तक कारगर था, लेकिन इस जुगाड़ में ओ रिंग को जांचना बेहद मुश्किल होता था। क्योंकि, डिलेवरी तक कई सिलेंडर लीक नहीं होते थे और बाद में उनमें लीकेज की शिकायत आने लगती है। इसका कारण ओ-रिंग का कट जाना होता है। इन्हीं सब समस्याओं को दूर करने के लिए इस किट को उपयोग में लाया जा रहा है। दूसरी ओर सिलेंडरों का भार नापने के लिए स्प्रिंग कांटा उपयोग किया जाता था। उस कांटे पर भार तौलने पर उपभोक्ता अक्सर संशय में रहता था कि वितरक कांटे में हेरफेर कर सिलेंडर में गैस कम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे काम करेंगी किट
--------------------
डी- टेक्ट - 1 : इस उपकरण का उपयोग वाल्व लीक की जांच करने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। रेग्युलेटर की तरह इस उपकरण को सिलेंडर के नोजल पर लगाया जाता है। मशीन के ऊपर लगा प्रेशर कांटा लीकेज की जानकारी देता है। कांटा ऊपर उठते ही वितरक भांप जाते हैं कि सिलेंडर लीक है।
डी- टेक्ट - 2 : इस उपकरण का उपयोग ओ-रिंग को चेक करने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इस उपकरण का भी उपयोग रेग्युलेटर के माफिक उपयोग में लाया जाता है। बस इसके अंदर एक सांचा होता है जो ओ रिंग को कटने की जानकारी देता है। इस मशीन के ऊपर भी प्रेशर कांटा होता है।
इलैक्ट्रानिक कांटा : इस उपकरण के जरिए सिलेंडर की सही तौल पता चल जाएगी। इस कांटे को ऑन करने के पहले डिजिटल मीटर आपको डिस्प्ले पर शून्य नजर आएंगे। सिलेंडर को कांटे पर टांगने के बाद कांटा सिलेंडर की तौल को दिखाया जाएग। यदि, कांटे पर तौल सही नहीं आती है तो इसकी शिकायत उपभोक्ता कर सकता है।


फार्म पर लिखना होगा ब्योरा
----------------------
हॉकर आपके सामने डिलेवरी देने के पहले तीनों उपकरणों का इस्तेमाल कर ग्राहक को संतुष्ट करेगा। इतना ही नहीं प्रत्येक परीक्षण की जानकारी उसे अपने साथ लाए गए फार्म पर लिखनी होगी। इसमें परीक्षण का समय और संवेदनशीलता का ब्योरा भी देना होगा। सभी जानकारी अंकित करने के बाद फार्म पर हॉकर को अपने और उपभोक्ता के हस्ताक्षर भी कराने होंगे। उक्त फार्म को एजेंसी पर जमा किया जाएगा जो कि एकत्र कर ऑयल कंपनियों को भेजे जाएंगे।


अधिकांश हॉकराें को दी गई किट
अधिकांश हॉकराें को किट से लैस किया जा चुका है। कुछ रह भी गए हैं तो उनके पास इस साल के अंत तक किट उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही उन्हें उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई है।
धमेंद्र, सूर्या गैस एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed