फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सड़क हादसे में सिपाही की मौत, साथी घायल-City

सड़क हादसे में सिपाही की मौत, साथी घायल-City

Thu, 21 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में सिपाही की मौत, साथी घायल-City
सड़क हादसे में सिपाही की मौत, चचेरा भाई घायल
विज्ञापन

कानपुर चुंगी के पास डिवाइडर से टकराई बाइक
रमाबाई नगर के पुखरायां निवासी को मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कानपुर चुंगी के पास सिपाही की बाइक डिवाइडर से बाइक टकरा गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रमाबाई नगर के पुखरायां निवासी सिपाही को अनुकंपा नियुक्त मिली थी।

पुखरायां में निवासी आशीष कुमार (27) पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय में तैनात था। बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने चचेरे भाई अनूप कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर मेडिकल कालेज की तरफ जा रहे थे। बस स्टैंड के आगे रिसाला चुंगी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे को देख लोग मौके की ओर दौड़े और दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनूप को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है। घटना की खबर पाकर पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मृतक आशीष के पिता का देहांत होने के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। वह पुलिस लाइन में रहता था। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed