{"_id":"5a0710894f1c1bf3538bc958","slug":"21510412425-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: नामांकन पत्रों की जांच-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: नामांकन पत्रों की जांच-City
Updated Sat, 11 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
एक नामांकन पत्र खारिज, 486 प्रत्याशी मैदान में
सब हेड... नाम निर्देशन पत्रों की हुई जांच, बढ़ी रहीं प्रत्याशियों की धड़कने
- महापौर पद के सभी 20 नामांकन सही पाए गए
- नामांकन स्थल पर दिन भर रहा प्रत्याशी और समर्थकों का जमावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगर निकाय चुनाव में नगर निगम के महापौर और पार्षद पद के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच हुई, जिसमें पार्षद पद का एक नामांकन पत्र खारिज हुआ। अब 60 वार्डों में 486 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि, महापौर पद के सभी 20 नामांकन पत्र सही पाए गए। इस दौरान नामांकन स्थल पर दिन भर प्रत्याशी और उनके समर्थकों का जमावड़ा रहा।
चार से दस नवंबर तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान महानगर के साठ वार्डों से 487 प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शनिवार को रिटर्निंग आफिसरों ने अपनी-अपनी टीम के साथ नाम निर्देशन पत्रों की जांच की। इस दौरान वार्ड क्रमांक 21 (सिमरधा) से एक नामांकन पत्र सुशील कुमार की पत्नी सोनिया का खारिज हुई। अभिलेखीय त्रुटि की वजह से नामांकन खारिज कर दिया गया। वहीं, महापौर पद के सभी नामांकन पत्र सही पाए गए।
नामांकन स्थल बुंदेलखंड महाविद्यालय में सुबह नौ बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। सभी अपने संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर से अपने नामांकन पत्र की स्थिति जानने में जुटे थे। नामांकन पत्र सही की रिपोर्ट मिलने पर राहत में दिखाई देते थे। इसके अलावा सभी इस पर भी नजर रखे हुए थे कि विरोधी प्रत्याशी उनके नामांकन पर कोई आपत्ति खड़ी न कर दे।
विज्ञापन
बड़ागांव और बरुआसागर के सभी पर्चे सही
बरुआसागर नगर पालिका और बड़ागांव नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड के सदस्य पद के सभी आवेदन सही पाए गए। उल्लेखनीय है कि बरुआसागर से अध्यक्ष पद के लिए दस और बड़ागांव से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।
नाम वापसी कल
प्रत्याशियों को सोमवार को नाम वापसी का मौका मिलेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरीशंकर ने बताया कि प्रत्याशी नामांकन स्थल पर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर से संपर्क करना पड़ेगा।
गली-गली में निकली टोलियां
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही गली-गली में प्रत्याशी और उनके समर्थकों की टोलियां नजर आने लगी हैं। शनिवार को सुबह से ही प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क करते नजर आए। वहीं, चुनाव कार्यालयों में भी रौनक नजर आने लगी है। चाय-नाश्ते का दौर शुरू हो गया है।
मान मनुहार शुरू
महानगर के कई वार्डों में विभिन्न दलों के बागी प्रत्याशी भी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा कई प्रत्याशी ऐसे भी मैदान में हैं, जो खुद तो जीतने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन किसी दूसरे प्रत्याशी की जीत का गणित जरूर बिगाड़ रहे हैं। ऐसे प्रत्याशियों की चुनाव न लड़ने के लिए मान मनुहार की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रत्याशियों के पास नाम वापसी के लिए सोमवार को मौका है।