फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दीपावली पर सभी ट्रेनें फुल,,,-City

दीपावली पर सभी ट्रेनें फुल,,,-City

Sat, 30 Sep 2017 07:47 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर सभी ट्रेनें फुल,,,-City
30 अक्तूबर तक ट्रेनों में जगह नहीं
विज्ञापन

दीपावली के लिए नहीं मिल रहा रेल में आरक्षण
अब तो तत्काल टिकट ही विकल्प
अमर उजला ब्यूरो
झांसी।
अगर आप दीपावली पर दूर किसी शहर से अपने घर आने या जाने पर विचार कर रहे हैं तो ट्रेन में अब कंफर्म रिजर्वेशन मिलना मुश्किल है। स्थिति यह है कि दीपावली के कारण प्रमुख ट्रेनों में 10 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक की सीटें फुल हैं।
नवरात्र के बाद अब दीपावली पर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। दरअसल, दीपावली पर विभिन्न शहरों में नौकरी या अध्ययन कर रहे हजारों लोग दीपावली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर आते हैं। परेशानी से बचने के लिए कई लोगों ने पहले से ही ट्रेनों में आरक्षण करा लिया है। जो लोग अंतिम समय में आरक्षण लगाने की आस लगाए बैठे हैं, उनके लिए अब ट्रेनों में आरक्षण मिलना संभव दिखाई नहीं दे रहा है। आरक्षण की सबसे अधिक मांग नागपुर, पुणे, चेन्नई, मुंबई, बंगलूरू, पंजाब से आने व गोरखपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनों में है। हां, अगर आप दीपावली के दिन जाना चाहते है तो अवश्य हर ट्रेन में जगह मिल जाएगी। इसके अलावा ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से एक दिन पहले मिलने वाले तत्काल टिकट पर ही कन्फर्म बर्थ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इनमें जगह नहीं
बंगलूरू से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस, मुंबई से अमृतसर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस, वलसाड़-कानपुर एक्सप्रेस, मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, बंगलूरू से नई दिल्ली जाने वाली कर्नाटका एक्सप्रेस, यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली संपर्क क्रांति, हैदराबाद से नई दिल्ली जाने वाली सदर्न एक्सप्रेस, बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों में दीवाली के आसपास कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार की ट्रेनों में लंबी वेटिंग
आरक्षण की सबसे अधिक मांग बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में है। इनमें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल, चंबल एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग है।

तत्काल टिकट के लिए ध्यान दें
- ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से एक दिन पहले उस गाड़ी में तत्काल कोटे की सीटों पर बर्थ मिलना शुरू हो जाता है।
- एसी कोचों में सुबह दस बजे व स्लीपर में ग्यारह बजे से तत्काल टिकट बनते हैं।
- तत्काल टिकट का टोकन समय पर कतार में लग जाए।
- तत्काल फार्म पर अधिकतम चार यात्रियों के ही टिकट बन सकते हैं।
- अगर चार यात्रियों से ज्यादा टिकट बनवाना हैं तो दूसरे फार्म के लिए एक और व्यक्ति को साथ ले जाए। एक व्यक्ति एक ही फार्म पर टिकट बनवा सकता है।
- ऑनलाइन टिकट कन्फर्म ही बनवाएं, क्योंकि वेटिंग का टिकट यात्रा में मान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed