फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   भालाफेंक में अनुभव को स्वर्ण पदक-City

भालाफेंक में अनुभव को स्वर्ण पदक-City

Mon, 25 Sep 2017 08:15 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
भालाफेंक में अनुभव को स्वर्ण पदक-City
फोटो..
विज्ञापन

भालाफेंक में अनुभव को स्वर्ण पदक
- बीयू में खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक, टेबल टेनिस, योग प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही छात्रों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।
योग में मेजर ध्यानचंद शारीरिक शिक्षा संस्थान के शिवम सक्सेना ने प्रथम, अभिषेक आर्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों के चक्का फेंक स्पर्धा में शैलेंद्र सिंह गौतम ने प्रथम, मोहन ने दूसरा स्थान पाया। गोला फेंक प्रतियोगिता में शैलेंद्र सिंह गौतम ने पहला स्थान पाया। छात्रों की भाला फेंक प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अनुभव त्यागी के नाम रहा, जबकि शिवम अवस्थी ने रजत पदक पाया। छात्रों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमएससी रसायन के छात्र कुलदीप ने पहला, बीटेक फूड टेक के प्रियांशु ने दूसरा, बीटेक यांत्रिकी के केसर ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा हरि सिंह पाल ने प्रथम, प्रदीप यादव ने द्वितीय, अशोक कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान, बीएससी फोरेंसिक साइंस, मेजर ध्यानचंद शारीरिक संस्थान की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. सूरजपाल सिंह, इंजी. राहुल शुक्ला, डॉ. कौशल त्रिपाठी, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. उपेंद्र सिंह तोमर, इंजी. बीपी गुप्ता, अनिल झरबड़े, डॉ. विनीत कुमार, इंजी. बीबी निरंजन, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. राजीव बबेले मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, मैच के दौरान खेल मैदान पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के संस्थापक पद्मश्री सुब्बाराव ने कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेला जाना चाहिए। जीत या हार कभी भी खेल में मायने नहीं रखती है। वहीं, कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि खेलने से युवाओं में एकाग्रता, संकल्प शक्ति और जीतने की प्रबल इच्छाशक्ति का विकास होता है। हर विद्यार्थी में प्रतिभा छिपी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed