फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एमबीबीएस 2016 बैच की स् थगित परीक्षाएं नवंबर में-City

एमबीबीएस 2016 बैच की स् थगित परीक्षाएं नवंबर में-City

Sun, 24 Sep 2017 08:59 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस 2016 बैच की स्
थगित परीक्षाएं नवंबर में-City
पीडीएफ लगाएं
विज्ञापन

.....................
एमबीबीएस 2016 बैच की स्थगित परीक्षाएं नवंबर में
- मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शिक्षकों को शेड्यूल तय करने को कहा
- 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने से सितंबर में टल गई थी परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2016 बैच की स्थगित परीक्षा अब नवंबर में कराई जा सकती है। वहीं, आंतरिक कमेटी से छात्र-छात्राओं से अनुपस्थित रहने के कारणों और शिक्षकों की कक्षाएं लेने की स्थिति के बारे में पूछताछ करेगी।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2016 बैच के एक भी विद्यार्थी की कक्षा में उपस्थिति 75 प्रतिशत नहीं थी। नियमानुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा हर मा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को छात्रों की उपस्थिति भेज दी जाती है, इस कारण कोई चाहकर भी इसमें फेरबदल नहीं कर सकता है। ऐसे में 11 सितंबर से होने वाली पूरे बैच की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों के साथ बैठक कर नवंबर में परीक्षाएं करवाने पर चर्चा की। शिक्षकों को शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आंतरिक कमेटी को निर्देश दिए हैं कि वो छात्र-छात्राओं से कक्षाओं में न आने का कारण पूछे। इसके अलावा यह भी पता करे कि शिक्षक पढ़ाई कराते हैं अथवा नहीं। वहीं, लखनऊ में संबद्ध फिजियोलॉजी विभाग के शिक्षक की कॉलेज में वापसी कराने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


60-70 प्रतिशत को मिलेगा मौका
नवंबर में परीक्षा होने से एमबीबीएस 2016 बैच के 60-70 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है। वहीं, जिनकी अनुपस्थिति काफी कम है, उनको और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed