फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में आश्रय नहीं: शिव-City

रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में आश्रय नहीं: शिव-City

Thu, 21 Sep 2017 08:27 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में आश्रय नहीं: शिव-City
फोटो..
विज्ञापन

पेट्रोल पर जीएसटी की स्थिति नवंबर में होगी साफ
सब हेड: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बोले, गुवाहाटी की बैठक में निर्णय लेगा काउंसिल
क्रासर
रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में नहीं दिया जाएगा आश्रय
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि पेट्रोल पर जीएसटी लगेगा या नहीं यह नवंबर में तय हो जाएगा। नौ नवंबर को जीएसटी काउंसिल की गुवाहाटी में बैठक है, इसमें फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में आश्रय नहीं दिया जाएगा। ये पूरा वर्ग आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहा है। यह बात उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित ‘एकात्म मानव दर्शन की सर्वकालीन प्रासंगिकता एवं व्यवहार्यता’ विषयक संगोष्ठी के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

केंद्र और राज्य में अलग-अलग जीएसटी लगने के सवाल पर वित्त राज्यमंत्री बोले कि संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने पूर्ण बहुमत से जीएसटी को पारित किया है। केंद्र, राज्य में जीएसटी का प्रावधान जीएसटी काउंसिल में भी दिया गया था। सरकार ने अलग से यह व्यवस्था नहीं की है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल पर जीएसटी लागू करने का बात कही है। नौ नवंबर को गुवाहाटी में बैठक जीएसटी काउंसिल की बैठक आयोजित होगी। इसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा। रोहिंग्या मुद्दे पर सरकार का पक्ष बताते हुए कहा कि वहां का पूरा वर्ग आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहा है। इसलिए इनको किसी भी स्थिति में भारत में स्थापित नहीं मान सकते। ऐसे लोगों को हिंदुस्तान की सीमा में आश्रय नहीं दिया जाएगा। भाजपा सरकार राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है। एफडी की ब्याज दर बढ़ाने के सवाल पर वह बोले कि यह काम रिजर्व बैंक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed