{"_id":"59b948624f1c1b37688b4581","slug":"21505314914-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग का निर्देश-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग का निर्देश-City
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रद्युमभन की हत्या के बाद जिंदा हुई जिम्मेदारी
सब हेड: शिक्षा विभाग ने स्कूलों को सुरक्षा मानक पूरे करने के दिए निर्देश
क्रासर
बिना पहचान जांचे किसी को भी स्कूल परिसर में प्रवेश न दें
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
स्कूलों में सुरक्षा मानकों पर आंख मूंदे बैठे शिक्षा विभाग के अफसरों के अंदर अचानक जिम्मदारी का एहसास जाग गया है। स्कूलों में सुरक्षा के इंतजाम पूरे करने के लिए अफसरों ने कागजी घोड़े दौड़ाना शुरू कर दिए हैं। साफ किया गया है कि स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कर्मचारियों का सत्यापन करें और स्कूलों में बिना पहचान जांचें किसी को प्रवेश न दें। यह सब व्यवस्थाएं करने के निर्देश पहले से हैं, लेकिन अफसरों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास गुरुग्राम के स्कूल में मासूम प्रद्युमभन की हत्या के बाद हुआ है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, एडी बेसिक और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि वह स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करें। स्कूल परिसर में शिक्षक, विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के अलावा कोई न रहे। कोई व्यक्ति यदि आए तो उसके पहचान संबंधी दस्तावेज जांचे जाएं। समस्त प्राइवेट और सरकारी स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों को वाहनों में लाने वाले चालकों का सत्यापन अवश्य कराएं। सीसीटीवी कैमरा लगवाए, जिनके स्कूलों में लगे है, वह इन कैमरों की वीडियो की जांच करवाएं।
इन सभी बिंदुओं की जांच समय-समय पर विभाग के शिक्षा अधिकारी अपने निरीक्षण में करेेंगे। अगर किसी भी प्रकार की हीलाहवाली पाई गई अथवा कोई घटना स्कूल में घटित होती है, तो जांच के बाद संबंधित स्कूल-कॉलेजों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
ये बरती जाएगी स्कूलों में सावधानी
1 - स्कूल के फ्रंट पर व कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे
2 - स्कूल में प्रवेश करने वालों का सत्यापन
3 - आगंतुक रजिस्टर पर दर्ज होगी प्रवेश करने वाले व्यक्ति की पहचान
3 - विद्यार्थी लाने वाले वाहन चालकों की जांच
कोई शिकायत है तो तुरंत दर्ज कराए
एडी बेसिक नजरुद्दीन अंसारी ने भी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विद्यालय समय में शिक्षक, रसोइयों व विद्यार्थियों के बिना कोई भी बाहरी व्यक्ति न रहे। अगर कोई हीलाहवाली बरती जा रही है, तो कोई भी व्यक्ति विभाग के कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज कराए। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी और सह समन्वयक लगातार स्कूलों में जाकर बच्चों की सुरक्षा को जांचेंगे।
शासनादेश का इंतजार
सभी बच्चों की सुरक्षा जरूरी है। बेसिक के स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर कोई शासनादेश आता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। इसके अलावा निदेशालय की बैठक में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही जाएगी।
हरिवंश कुमार, बीएसए