फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अदर्स- पशुओं की साठ हजार की दवाएं-City

अदर्स- पशुओं की साठ हजार की दवाएं-City

Wed, 13 Sep 2017 08:31 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
अदर्स- पशुओं की साठ हजार की दवाएं-City
अमर उजाला इम्पैक्ट
विज्ञापन

------------------
09 सितंबर को पेज दो पर छपी खबर की पीडीएफ लगाएं
-----------------
गायों के उपचार को नगर निगम ने बढ़ाए कदम
पशु चिकित्साधिकारी को सौंपी 60 हजार की दवाइयां
अमर उजाला की पहल पर नगर आयुक्त ने दी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पशु अस्पताल में जानवरों के उपचार के लिए अब दवाइयाें की दिक्कत नहीं होगी। नगर निगम ने 60 हजार रुपये की दवाइयां मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सौंप दी हैं। इससे गायों का उपचार सुचारु तरीके से हो सकेगा। अमर उजाला की पहल पर नगर आयुक्त ने पशु चिकित्सालय की मदद की है।
बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा के कारण जानवर छुट्टा घूमते हैं। गोशाला की कमी होने के कारण गायों की स्थिति बहुत खराब है। आम रास्ता, हाइवे और ट्रेन की पटरियों पर गायें अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। लेकिन, पशु चिकित्सालयों में दवाइयां न होने के कारण गायों का उपचार नहीं हो पा रहा था, जिससे गायों की मौत हो रही थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और 09 सितंबर को खबर प्रकाशित की। इसे नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने संज्ञान में लिया और उन्होंने पशुओं की चिकित्सा के लिए जरूरी बुखार की दवाइयां, पट्टी, मल्हम, एंटीबायोटिक दवाएं, इंजेक्शन, पेन किलर समेत अन्य दवाइयां पशु चिकित्सालय को देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डा. आरके निरंजन साठ हजार रुपये की दवाइयों की सूची और दवाइयां लेकर विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र सिंह तोमर के कार्यालय पहुंचे और उन्हें दवाइयां सौंप दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अब दवा की कमी से पशु बीमार नहीं रहेंगे। स्वयंसेवी संगठनों ने भी गायों के उपचार को दवाइयां दी हैं। इसलिए पर्याप्त दवाइयां हैं। शासन से भी बजट जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed