फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मतदान के लिए फोर्स रवाना

मतदान के लिए फोर्स रवाना

Mon, 15 Apr 2019 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए फोर्स रवाना
मतदान के लिए फोर्स रवाना
विज्ञापन


झांसी। रविवार सुबह पुलिस लाइन से द्वितीय चरण का मतदान कराने के लिए पुलिस फोर्स रवाना किया गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में ड्यूटी संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी देकर सभी को हाथरस भेजा।
द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के मद्देनजर रविवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और एसपी देहात राहुल मिठास ने पुलिस फोर्स को हाथरस जिले के लिए रवाना किया। इसमें 20 एसआई समेत अन्य सिपाहियों को रवाना किया गया। पुलिस फोर्स को पांच टोलियों में बांटा गया। इस दौरान एसएसपी डॉ. ओेपी सिंह ने कहा ड्यूटी के दौरान अनुशासन में रहें। किसी भी राजनीतिक दल पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करें। अपने शस्त्र की सुरक्षा में सतर्कता रखें। पीठासीन अधिकारी से समन्वय बनाकर ड्यूटी करें। किसी राजनीतिक व्यक्ति से कोई भी सुविधा या सामग्री न लें। जब तक पीठासीन अधिकारी कक्ष के अंदर न बुलाए तब तक अंदर न जाएं।
विज्ञापन


बनरेविल बूथों पर लगाई चौपाल
झांसी। रविवार को एसपी देहात राहुल मिठास ने बनरेविल बूथों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद कर चौपाल लगाई।
उन्होंने शाहजहांपुर के दकलौंट, समथर के छपार और मोंठ के भरोसा गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि मतदान वाले दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना पुलिस को दें। यदि उनको कोई भी जबरन किसी के भी पक्ष में मतदान कराने के लिए डराता या धमकाता है तो वह तुरंत पुलिस या फिर अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने पुलिस को इन केंद्रों पर विशेष सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed