{"_id":"5c7eda77bdec22141e221d5a","slug":"201551817335-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राख बुधवार आज से-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राख बुधवार आज से-City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होंगी विशेष प्रार्थना सभाएं. चालीस दिन के व्रत शुरू होंगे
झांसी। बुधवार को ईसाई समाज में ऐश वेडनेस डे (राख बुधवार) मनाया जाएगा। इसके साथ ही चालीस दिन के व्रत शुरू हो जाएंगे, जो ईसाई समाज के सदस्य रखते हैं। इस दौरान चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी, जो ईस्टर पर्व तक चलेंगी।
मसीही समाज के सदस्य सैमसन सिंह ने बताया कि ईसाई धर्म में भी चालीस दिन के व्रत रखे जाते हैं, जिसका आरंभ ऐश वेडनेसडे से होता है। इस दिन सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं और श्रद्धालुओं को राख व व्रत के महत्व के बारे में बताया जाता है। पादरी सभी श्रद्धालुओं के माथे पर राख से क्रास का चिह्न लगाते हैं। इस दौरान सभी जाने - अनजाने में हुए पापों की ईश्वर से क्षमा मांगते हैं। व्रत करने वाला व्यक्ति बेहद सादगी भरा जीवन जीता है।