फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   महिलाओं ने बताया आयोग को अपना दुखड़ा -City

महिलाओं ने बताया आयोग को अपना दुखड़ा -City

Thu, 21 Feb 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने बताया आयोग को अपना दुखड़ा -City
महिलाओं ने बताया आयोग को अपना दुखड़ा
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को राज्य महिला आयोग की जन सुनवाई हुई, जिसमें आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित जन सुनवाई में 26 शिकायतें आईं। इनमें से ज्यादातर घरेलू हिंसा से जुड़ी रहीं। इसके अलावा अन्य शिकायतें भी आईं। इस दौरान कानपुर नगर निवासी अनुराधा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति के एक सरकारी हेल्पलाइन सेवा में कार्यरत एक महिला से ताल्लुकात हैं, जिससे उनका पति उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने आरोपी महिला की समझाइश की। वहीं, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व में पहुंची कांशीराम कॉलोनी महिलाओं ने बिजली के बिल ज्यादा आने की शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि कई घरों के मीटर बिजली विभाग द्वारा उखाड़े जा चुके हैं। बावजूद, बिल लगातार आ रहे हैं। उपभोग से कहीं अधिक बिल आ रहे हैं, जिन्हें चुकाने में वे असमर्थ हैं। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने बिजली विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर बिल में सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा कॉलोनी की महिलाओं ने सफाई न होने, स्ट्रीट लाइट खराब होने, पार्कों में जानवर बांधे जाने, नियमित पानी न आने की भी शिकायत की। इस दौरान अनिल बट्टा, विवेक बाजपेयी मौजूद रहे। जन सुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिवार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed