फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   वृंदावन लाल वर्मा-City

वृंदावन लाल वर्मा-City

Thu, 10 Jan 2019 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन लाल वर्मा-City

विज्ञापन

डॉ. वर्मा का साहित्य है अनमोल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उपन्यास सम्राट पद्मभूषण डॉ. वृंदावन लाल वर्मा की जयंती महानगर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने मनाई। उपन्यास सम्राट के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. वृंदावन लाल वर्मा का साहित्य अनमोल है, जिसके पढ़ने से बुंदेलखंड का संपूर्ण अध्ययन हो जाता है।
राजकीय संग्रहालय में डॉ. वृंदावन लाल वर्मा स्मृति ट्रस्ट व राजकीय संग्रहालय में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि देश की प्रमुख विभूतियों में साहित्यकार डॉ. वर्मा का नाम है। उनके परिवार ने जो पांडुलिपियां दी हैं, उनका संरक्षण विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। डॉ. वर्मा के साहित्य से आने वाली पीढ़ियां ज्ञान अर्जित करें, इसके लिए शोध पीठ की स्थापना के लिए प्रयास किया जा रहा है। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि डॉ. वृंदावन लाल वर्मा पार्क को सुंदरता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, अनुराधा शर्मा, जयदेव पुरोहित, डॉ. पुनीत बिसारिया, लक्ष्मीकांत वर्मा, रमाकांत वर्मा, मधुर वर्मा, दिनकर सक्सेना, शालिगराम राय, सुदर्शन शिवहरे, अजीत राय, डॉ. नीति शास्त्री, शैलेश राय, पुरुषोत्तम स्वामी मौजूद रहे। बीआईसी में हुई निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के परिसर में साहित्यकार जानकी शरण वर्मा, बैंक के सभापति जयदेव पुरोहित, अनुभाग अधिकारी वीके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक सगीरुद्दीन सिद्दीकी, उप महाप्रबंधक दीपमाला, लक्ष्मी कांत वर्मा, रमाकांत वर्मा ने, डॉ. वृंदावन लाल वर्मा पार्क में भारतीय साहित्य संगीत संगम के रामप्रकाश अग्रवाल, जानकी शरण वर्मा, एमएल बबेले ने, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के कार्यालय में रवीश त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव ने, शिक्षक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य भारत सिंह राव, धर्मराज यादव, सुधा तिवारी, अविनाश भार्गव ने, बुंदेलखंड महाविद्यालय में नगर विधायक रवि शर्मा, सुधीर सिंह गौर, महेंद्र चौधरी ने उपन्यास सम्राट के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed