फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   लगातार छोड़ा जा रहा बांधो में पानी,,,-City

लगातार छोड़ा जा रहा बांधो में पानी,,,-City

Sat, 01 Sep 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
लगातार छोड़ा जा रहा बांधो में पानी,,,-City
खुशगवार मौसम से बांधों पर बढ़े पर्यटक
विज्ञापन


झांसी। खुशगवार मौसम में माताटीला, राजघाट, सुकुवां-ढुकुवां और पारीछा बांध के गेट खुलने से इन बांधों पर पर्यटकों का बड़ी संख्या में पहुंचना शुरू हो गया है। आसपास की हरियाली और बांधों से छूट रहा पानी सभी को लुभा रहा है। खासतौर पर छुट्टी वाले दिन अच्छी भीड़ उमड़ रही है।
ललितपुर जिले का माताटीला बांध बुंदेलखंड के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। पिछले डेढ़ महीने में बांध के आसपास क्षेत्र में 350 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस बारिश से बांध लबालब चल रहा है और गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को छह गेट दो फीट पर खोलकर 21 हजार क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया। मगर, बारिश से बांध के चारों तरफ हरियाली हो गई है। धूप न निकलने से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे यहां का मौसम खुशगवार बना है। यहां बढ़ी पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। बांध पर लोग परिवार के साथ पिकनिक मना रहे हैं। युवा हों चाहें बच्चे बांध के पास बने बगीचों में घूमकर, खेलकूद कर मौसम का आनंद ले रहे हैं। यहीं हाल पारीछा और सुकुवां ढुकुवां बांध का है। इन दोनों बांधों से पानी झरने के रूप में नदी में बह रहा है। पर्यटक फोटोग्राफी और सेल्फी लेने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा और प्रदेश के ललितपुर में झमाझम बरसात से राजघाट, माताटीला समेत अन्य बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। माताटीला बांध में जल की क्षमता 308.46 मीटर है। इस समय बांध में 308.06 मीटर पानी है। राजघाट में जल की क्षमता 371 मीटर है व मौजूदा समय में 370.20 मीटर पानी है। वहीं सुकुवां-ढुकुवां बांध की 273.71 मीटर जल क्षमता की तुलना में 271.97 मीटर और पारीछा बांध की 194.65 मीटर जल क्षमता के मुकाबले अभी 193.82 मीटर पानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed