फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चित्रकला प्रदर्शनी-City

चित्रकला प्रदर्शनी-City

Fri, 20 Jul 2018 09:04 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
चित्रकला प्रदर्शनी-City
फ ोटो
विज्ञापन

-----
कैनवास पर उकेरे श्रीकृष्ण की लीलाओं के रंग
राजकीय संग्रहालय में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में 50 से अधिक चित्रकारों ने लिया भाग
प्रकृति की सुंदरता भी चित्रित की, रविवार तक चलेगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राजकीय संग्रहालय में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में चित्रकारों ने कैनवास पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और प्राकृतिक सुंदरता के चित्र बनाए। प्रदर्शनी में 50 से अधिक चित्रकारों ने भाग लिया। आयोजन रविवार तक चलेगा।

चित्रकारों में प्रिया पाटकर ने झरनों को, तो शिवांगी सोनी ने पंख फैला कर नृत्य करती मोर को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। शिवम सोनी ने डाल पर बैठी चिड़ियां के जोडे़ को, अनन्या गुप्ता ने मोर पंख बांधे श्याम सुंदर को उकेरा। इसके अलावा अन्य कई नवोदित चित्रकारों ने कृष्ण को माखन खिलाती यशोदा मां, हालीवुड स्टार मैकलेन को चित्रित किया। कई चित्र मॉडर्न आर्ट को दर्शा रही थी। इससे पहले प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सौम्या अवस्थी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ चित्रकार किशन सोनी ने बताया कि 21 जुलाई को लाइव स्केच तथा 22 जुलाई को दिल्ली के विपिन शर्मा द्वारा डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, राजकीय संग्रहालय की उपनिदेशक आशा पांडेय, कामिनी बघेल, शमीम शेख, नंद लाल सिंह, बलराम सोनी, रेनू गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चित्रकला में बेहतर कॅरियर
चार वर्ष हो गए चित्रकारी करते हुए। जब भी मन अशांत होता है, चित्र बनाने लग जाती हूं। इसमें कॅरियर अच्छा है।
प्रियंका रिछारिया, चित्रकार

कल्पना शक्ति प्रस्तुत करते है
चित्रों के द्वारा हम अपनी विचारों की कल्पना शक्ति को प्रस्तुत कर सकते है। एक चित्र बनाने में दो से तीन दिन लग जाते है।
प्रेम प्रजापति, चित्रकार

कृष्ण की लीलाएं उकेरना लगता है अच्छा
कृष्ण की लीलाओं को चित्र में उकेरना अच्छा लगता है। क्योंकि उनका रूप भक्ति और प्रेम का है और यह सभी चित्रकार के लिए आधार है।
मोना कुशवाहा, चित्रकार

हर घर में जाते है भगवान
भगवान हर किसी के घर जाते है। उन्हें समझने वाला होना चाहिए। इसलिए मैने अपने चित्र में दरवाजा खटखटाते जीसस को दर्शाया है।
खुशी सोनी, चित्रकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed