फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दीपावली पर ट्रेनों में सीट बुकिंग शुरू-City

दीपावली पर ट्रेनों में सीट बुकिंग शुरू-City

Wed, 18 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर ट्रेनों में सीट बुकिंग शुरू-City
दीपावली के लिए जल्द करा लें रेलवे रिजर्वेशन
विज्ञापन

झांसी।
इस बार दीपावली सात नवंबर को है। दीपावली के आसपास की तिथियों में ट्रेनों में आरक्षण मिलना शुरू हो गया है। प्रमुख ट्रेनों में तेजी से सीटों की बुकिंग हो रही है। पुणे और बंगलूरू से आने वाली ट्रेनों में तो वेटिंग तक आना शुरू हो गई है। मंगलवार को 14 नवंबर तक खुलने वाली ट्रेनों के टिकट मिलना शुरू हो गए।
पूना, मुंबई या बंगलूरू में नौकरी या शिक्षा ग्रहण करने वाले आपके पुत्र या पुत्री को अगर दीपावली पर घर वापस आना है तो ट्रेनों में रिजर्वेशन अभी से करवा लें, अन्यथा आरक्षण मिल पाना मुमकिन नहीं होगा। दरअसल, दूसरे शहरों में नौकरी, शिक्षा ग्रहण या दूसरे काम करने वाले हजारों लोग यह त्योहार मनाने के लिए अपने घर आना चाहेंगे, लेकिन उन्हें ट्रेन में आरक्षण मिलने की कोई गारंटी नहीं है। दीपावली के आसपास की तिथियों में अभी से मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सात नवंबर से चार दिन पहले और चार दिन बाद तक आरक्षण की अधिक मांग है। खासकर पुणे, बंगलूरू और मुंबई से आने वाली झेलम एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राजधानी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनों में गिनी-चुनी सीटें ही बची हैं। इसी तरह झांसी से बिहार की तरफ जाने वाली ग्वालियर बरौनी मेल, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस में भी सीटें लगातार बुक होती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed