फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बरौनी मेल निरस्त, दो घंटे देरी से आई शताब्दी-City

बरौनी मेल निरस्त, दो घंटे देरी से आई शताब्दी-City

Thu, 21 Dec 2017 08:21 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
बरौनी मेल निरस्त, दो घंटे देरी से आई शताब्दी-City
फोटो
विज्ञापन

दो घंटे देरी से आई शताब्दी, बरौनी मेल निरस्त
कोहरे से ट्रेनों की बढ़ती जा रही लेटलतीफी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कोहरे और ठंड के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। बृहस्पतिवार को ग्वालियर-बरौनी छपरा मेल को निरस्त कर दिया गया। नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे समेत 15 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से नौ घंटे तक की देरी से आईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्वालियर से बरौनी मेल जाने वाली छपरा मेल बृहस्पतिवार को निरस्त रही। इस ट्रेन के न चलने से कानपुर और लखनऊ की तरफ जाने वाले यात्री बेहद परेशान रहे। दरअसल, यह ट्रेन झांसी से दोपहर दो बजे लखनऊ की तरफ रवाना होती है। दिन में लखनऊ की तरफ कोई दूसरी ट्रेन नहीं है। इस कारण यात्रियों के यह ट्रेन सुविधा जनक मानी जाती है। इस ट्रेन में यात्रियों को बैठने के लिए जगह भी आराम से मिल जाती है। इसी तरह नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। वापसी में भी यह ट्रेन दो घंटे लेट हो गई। इससे ट्रेन में सवार यात्री दिल्ली समय पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस चार घंटे, गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस चार घंटे, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस आठ घंटे, निजामुद्दीन यशवंतपुर संपर्क क्रांति दो घंटे, निजामुद्दीन विशाखापटनम एक्सप्रेस चार घंटे, उद्योग नगरी एक्सप्रेस तीन घंटे, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल तीन घंटे, बलसाड कानपुर एक्सप्रेस पांच घंटे, जनसाधारण एक्सप्रेस ग्यारह घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस चार घंटे समेत 15 से अधिक ट्रेनें तीन घंटे से अधिक देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया। साथ ही आरक्षण निरस्त कराने वाले यात्रियों को पूरा किराया लौटाया गया। 60 यात्रियों ने अपने आरक्षण निरस्त कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed